एक्सप्लोरर

UP Farmers Protest: नोएडा में NTPC के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

Farmers Protest: एनटीपीसी दादरी से प्रभावित 24 गांवों के किसान सेक्टर 24 पहुंचे. उन्होंने एनटीपीसी कार्यालय का घेराव का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. किसानों के प्रदर्शन की वजह से अफरा तफरी पैदा हो गई.

Noida Farmers Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. समान मुआवाजा और समान रोजगार की मांग को लेकर किसानों ने एनटीपीसी कार्यालय सेक्टर 24 पर हल्ला बोल दिया है. एनटीपीसी कार्यालय का घेराव करने 24 गांव के किसान आए हैं. 24 गांव के किसान एनटीपीसी दादरी से प्रभावित हैं. बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किसान नेता सुखबीर खलीफा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एनटीपीसी दादरी पर किसानों में कई महीने धरना दिया. प्रशासन के साथ कई दौर की चली वार्ता में किसानों की मांग को सही ठहराया गया.

एनटीपीसी कार्यालय पर किसानों का धरना

प्रशासन ने किसानों को समान मुआवजा और समान रोजगार का समर्थन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीपीसी प्रशासन आज भी दोहरा रवैया अपनाए हुए है. इसलिए किसान एनटीपीसी भवन का घेराव करने को मजबूर हुए. किसानों के धरने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़ंकप मच गया. बड़ी संख्या में पुलिस के जवान धरनास्थल पर पहुंचे. किसानों ने पुलिस प्रशासन के सामने जमकर नारेबाजी की. माहौल एनटीपीसी प्रशासन हाय हाय के नारों से गूंज उठा. प्रदर्शन के दौरान किसानों की पुलिस से हल्की नोकझोंक भी होने की खबर है.

जानिए प्रदर्शनकारियों की क्या है मुख्य मांग

पुलिस के आलाधिकारी आक्रोशित किसानों को समझाने का काम कर रहे हैं. एनटीपीसी भवन के बाहर काफी गहमा गहमी का माहौल है. किसान जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग मुआवजा, विकास और एनटीपीसी में नौकरी दिए जाने की है. उन्होंने कहा कि एनटीपीसी दादरी के प्रभावित क्षेत्र में कॉलेज और हॉस्पिटल नहीं है. इलाज और पढ़ाई के लिए दादरी से बाहर जाना पड़ता है. इसलिए लोगों की सुविधा के लिए कॉलेज और अस्पताल खोले जाएं. प्रभावित किसानों के प्रदर्शन की वजह से जगह-जगह जाम लगने की सूचना भी आ रही है. 

एनटीपीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर दी सफाई

वहीं इस मामले को लेकर एनटीपीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि एनसीआर सहित राष्ट्र हित में बिजली की ज़रूरत को पूरा करने के लिए दादरी क्षेत्र में नेशनल कैपिटल पावर स्टेशन (एनसीपीएस) की स्टेज-1 का निर्माण वर्ष 1986 से 1995 के बीच किया गया था. भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भी उस समय मौजूद भूमि अधिग्रहण अधिनियम और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार किया गया था.

एनटीपीसी ने कहा कि इतने साल बीत जाने के बाद कुछ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों के साथ समय-समय पर विभिन्‍न वार्ताओं के दौरान एनसीपीएस द्वारा अपना पक्ष रखते हुए अवगत कराया जाता रहा है कि समान मुआवजा और नौकरी देने पर विचार किया जाना अब संभव नहीं है. वहीं एनसीपीएस ने यह भी अवगत करावाया है कि 182 भू-स्थिपितों को उपलब्ध रिक्तियों, उपयुक्तता और पात्रता के आधार पर नियमित रोजगार दिया गया है.

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में ASI ने कोर्ट में पेश की सर्वे की रिपोर्ट, 21 दिसंबर को आएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget