एक्सप्लोरर

नशा पार्टी का अड्डा बन रहे हैं नोएडा के फार्म हाउस, एबीपी गंगा की पड़ताल में सामने आई ये बात  

यूपी के नोएडा में फार्म हाउस पर हो रही पार्टियों को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है, पुलिस का कहना है कि नोएडा के फार्म हाउसों को नशा पार्टी का अड्डा नहीं बनने देंगे. 

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में फार्म हाउस नशा पार्टी का अड्डा बन रहे हैं. एक सप्ताह के अंदर 100 से अधिक युवक और युवतियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. दिल्ली-एनसीआर के युवक-युवतियां नोएडा में नशा और पूल पार्टी क्यों पसंद करते हैं और इस तरह की पार्टियों को रोकने के लिए पुलिस ने क्या मास्टर प्लान तैयार किया है एबीपी गंगा की टीम इसी बात की पड़ताल की है. 

की जाएगी सख्त कार्रवाई 
सबसे पहले एबीपी गंगा की टीम उन फार्म हाउसों पर पहुंची जहा इस तरह की पार्टियां होती हैं. इस दौरान फार्म हाउस के इलाको में पुलिस की पेट्रोलिंग हो रही थी. फार्म हाउस केयर टेकर और मालिकों को पुलिस टीम हिदायत दे रही थी कि अगर किसी तरह की नशा पार्टी हुई या कराने की तैयारी की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

मुस्तैद नजर आई पुलिस 
पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर फार्म हाउस के मालिकों को हिदायत इसलिए दे रही थी क्योंकि पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक युवक-युवतियों को पार्टि करते हुए पकड़ा गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई भी की गई है. दिन हो या रात इन फॉर्म हाउसों में लगातार पार्टियां हो रही थी और पुलिस इन पार्टियों को रोकने के लिए छापेमारी भी करती दिखी. अब नोएडा पुलिस दिन में भी फार्म हाउसो पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग कर रही है.

इस वजह से नोएडा है पसंदीदा जगह
पड़ताल के दौरान एबीपी गंगा की टीम ने उन युवाओं से भी बात की जो पूल पार्टी और नशा पार्टी करते हुए पकड़े गए थे. युवाओं ने कैमरे पर तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया लेकिन बिना कैमरे के जब पूछा गया कि आखिर का आप लोग सबसे ज्यादा नोएडा में ही पार्टियां करना क्यों पसंद हैं तो उन्होंने कहा कि नोएडा के फार्म हाउस शहर से काफी दूर हैं, यहां पर शांति रहती है और सुरक्षा के लिए गार्ड और बाउंसर तैनात रहते हैं. उन्हें सिक्योरिटी का भी डर नहीं रहता और दिल्ली से पास में होने की वजह से उन्हें पार्टी करने और दोस्तो को पार्टी में आने में कोई दिक्कत नहीं होती. 

पुलिस का प्रयास, ना हो कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन
नोएडा पुलिस की मानें तो यहां के फार्म हाफस में दिल्ली-एनसीआर के युवा पार्टी करने इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें यहां पर शांति मिलती है. साथ ही दिल्ली से नजदीक होने की वजह से उन्हें आने में भी कोई दिक्कत नहीं होती है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पार्टी का चलन है, इसलिए अधिकांश युवा पार्टी के लिए नोएडा को ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन, नोएडा पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि फार्म हाउस में नशा पार्टी ना हो और ना ही कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पाए. 

फार्म हाउसों को नशा पार्टी का अड्डा नहीं बनने देंगे
नोएडा पुलिस का दावा है कि नोएडा के फार्म हाउसों को नशा पार्टी का अड्डा नहीं बनने देंगे. यही वजह है कि नोएडा पुलिस औचक निरीक्षण कर ये जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं कोई नशा पार्टी तो नहीं चल रही रही है. अगर इस तरह की कोई बात सामने आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

UP Unlock: नाइट कर्फ्यू में मिलेगी और ढील, खुलेंगे मॉल और रेस्टोरेंट, जानें- क्या रहेंगी शर्तें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget