एक्सप्लोरर

UP: वेब सीरीज देखकर बना साइबर ठग, नोएडा में ट्रांसपोर्ट कंपनी का डेटा चुराकर कर रहा था धोखाधड़ी

Noida News: आरोपी ने एक वेब सीरीज देखकर डाटा चोरी और धोखाधड़ी का तरीका सीखा. इसके बाद उसने कंपनी के मोबाइल एप्लिकेशन की लॉगिन आईडी और पासवर्ड को क्रैक कर लिया और ग्राहक से संबंधित डाटा निकाल लिया.

नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने वेब सीरीज से प्रेरणा लेकर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का डेटा चोरी किया और उसी आधार पर धोखाधड़ी को अंजाम देने लगा. आरोपी की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी हवा सिंह पुत्र चतर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज और चार विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं.

एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी पहले एपीएमएल नामक प्रतिष्ठित पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में कार्यरत था. नौकरी के दौरान ही उसे कंपनी की कार्यप्रणाली, ग्राहक सूची और तकनीकी प्रणाली की पूरी जानकारी हो गई थी. बाद में उसने कंपनी से इस्तीफा दे दिया, लेकिन कंपनी का डाटा अपने पास सुरक्षित रख लिया.

वेब सीरीज देखकर आया आइडिया

एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी ने एक वेबसीरीज देखकर डाटा चोरी और धोखाधड़ी का तरीका सीखा. इसके बाद उसने कंपनी के मोबाइल एप्लिकेशन की लॉगिन आईडी और पासवर्ड को क्रैक कर लिया और ग्राहक से संबंधित डाटा निकाल लिया.

उन्होंने बताया कि वह खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ग्राहकों को कॉल करता था और घरेलू सामान भेजने के नाम पर पैसे वसूल करता था. धोखाधड़ी से न केवल ग्राहकों को बल्कि कंपनी की साख और आर्थिक स्थिति को भी भारी नुकसान पहुंचा.

बनवाया फर्जी विजिटिंग कार्ड

एडीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी विजिटिंग कार्ड बनवा कर खुद को एक अन्य पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का प्रतिनिधि बताना शुरू कर दिया था. आरोपी पेशेवर तरीके से बात करता था, जिससे ग्राहक भ्रमित होकर उसे असली कंपनी का एजेंट समझ लेते थे.

आरोपी के बाकी साथियों की तलाश तेज

नोएडा साइबर पुलिस की यह कार्रवाई साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. यह घटना न केवल यह दर्शाती है कि किस प्रकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपराध की योजना बनाई जा सकती है, बल्कि यह भी कि जागरूकता और सतर्कता ही ऐसे अपराधों से बचने का एकमात्र उपाय है.

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget