एक्सप्लोरर

Noida Crime News: कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर पिता-पुत्र से की लूटपाट, पुलिस पर देर से शिकायत दर्ज करने का आरोप

Crime News: नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद है. यहां एक्सप्रेस वे पर पिता-पुत्र के साथ लूटपाट हुई. वहीं पीड़ित का आरोप है कि, पुलिस ने शिकायत लिखने में आनाकानी की थी.

UP Crime News: थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Fllyover) से एक कार में लिफ्ट देकर चार बदमाशों (Four Criminals) ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर 1,19,000 रुपये नगद तथा एटीएम कार्ड लूट (Robbed) लिया. पुलिस ने बताया कि घटना 16 सितंबर की है. पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने छह दिनों तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की और 22 सितंबर को जब मुकदमा दर्ज किया तो मामूली धाराओं में किया गया.

लिफ्ट के बहाने कार में बैठाया 

दिल्ली के मदनपुर खादर में रहने वाले इकराम अली ने बताया कि, वह दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाता है. उसने बताया कि 16 सितंबर को वह अपने पिता शोएब अली के साथ मैनपुरी जाने के लिए बस में बैठने नोएडा आया था, जब महामाया फ्लाईओवर के पास एक कार में सवार कुछ लोग मैनपुरी जाने के लिए उन्हें कार में बैठा लिया.

बदमाशों ने सरिया मारकर घायल किया 

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही कार में सवार बदमाशों ने चाकू और नुकीले सरिया के बल पर मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनके पेट में सरिया मार कर उन्हें घायल कर दिया और उनसे नकदी लूट ली तथा एटीएम का पिन पूछकर 25-25 हजार की रकम निकाल ली.

सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है

थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि, पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. साथ ही बताया कि नोएडा एक्सप्रेस-वे तथा यमुना एक्सप्रेस- वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंघाली जा रही है और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें.

Mihir Bhoj Statue Controversy: सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति तो लग गई, आखिर किस बात पर नाराज हुआ गुर्जर समाज, पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget