एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में कॉमेडियन ने लगाया हथियार के बल पर डराने का आरोप लगाया, बाद में बयान से पलटे

Noida Crime News: नोएडा में कॉमेडियन ने हथियार के बल पर उसे डराने का आरोप लगाया है. कॉमेडियन के मुताबिक वो कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तभी अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक शख्स आ गया.

Noida News:  नोएडा में एक स्टैंड-अप कॉमेडियन ने सोमवार को दावा किया कि रात में एक बंदूकधारी व्यक्ति ने उसकी कार को बीच सड़क पर रोका था. हालांकि बाद में उन्होंने पुलिस को बताया कि यह कोई बंदूक नहीं बल्कि मोबाइल फोन हो सकता है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना के एक घंटे से भी कम समय के बाद कॉमेडियन ने रविवार देर रात लगभग एक बजे यह दावा सोशल मीडिया पर किया था.

बाद में दिन में पुलिस ने कहा कि उसने मामले की जांच शुरू की और विवरण के लिए हास्य कलाकार से संपर्क किया. पुलिस ने एक बयान में कहा कि उसने कॉमेडी शो कार्यक्रम करने वाले संदीप शर्मा से जांच के दौरान ‘‘कथित घटना के संबंध में’’ बात की. पुलिस ने बताया कि रविवार और सोमवार की रात को कॉमेडियन नोएडा के सेक्टर-104 में एक शो के बाद गुरुग्राम जा रहे थे. उन्होंने बताया कि जैसे ही वह हाजीपुर अंडरपास पार कर चौराहे से यू टर्न ले रहे थे, उन्होंने एक व्यक्ति को देखा जो सूट-बूट पहने उद्योगपति जैसा लग रहा था.

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने कॉमेडियन के बयान के हवाले से बताया, ‘‘व्यक्ति अपने हाथ में मोबाइल पकड़े हुए था और अचानक वह सड़क पर मेरी कार के सामने आ गया, जिससे गाड़ी चला रहा मेरा दोस्त डर गया और उसने कार रोक दी. जब उस शख्स की हमसे नजरें मिलीं तो वह मुस्कुराया और एक तरफ चला गया और हमें आगे बढ़ने का इशारा किया.’’ उन्होंने बताया कि शर्मा की कार के पीछे एक और कार आ रही थी जो उनकी कार के साथ रुकी और उनके वहां से निकलने के बाद भी वह कार वहीं खड़ी रही. उसके बाद उन्हें नहीं पता कि वह व्यक्ति और कार कहां गए.

पुलिस ने कहा, ‘‘जांच के दौरान संदीप शर्मा ने ‘बंदूक’ के बारे में कहा कि वह जल्दबाजी में ठीक से नहीं देख सके और संभव है उस व्यक्ति के हाथ में मोबाइल हो.’’ इससे पहले दिन में शर्मा ने घटना के बारे में अपने असत्यापित ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया था, जिसमें दावा किया गया था कि आधी रात में एक बंदूकधारी व्यक्ति ने सड़क पर उनकी कार रोकी थी. कॉमेडियन ने अपने पोस्ट में पुलिस से घटना पर ध्यान देने और आगे की कार्रवाई शुरू करने का भी आग्रह किया था. 

Ayodhya: राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे काशी विश्वनाथ, वैष्णोदेवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रतिनिधि, पढ़े पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget