एक्सप्लोरर

Tokyo Paralympics में भाग लेने 26 अगस्त को टोक्यो के लिए रवाना होंगे एथलीट वरुण भाटी, परिवार ने कही बड़ी बात

Tokyo Paralympics 2020: एथलीट वरुण भाटी ((Athlete Varun Bhati)) ने कहा है कि वो अपना 100 फीसदी गेम में देंगे. उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार वो देश के लिए गोल्ड मेडल (Gold Medal) ला सकते हैं.

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में 24 अगस्त से चल रहे पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में भाग लेने के लिए एथलीट वरुण भाटी (Athlete Varun Bhati) 26 अगस्त को टोक्यो (Tokyo) के लिए रवाना होंगे. एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान एथलीट वरुण भाटी (Varun Bhati) ने कहा कि उन्होंने प्रैक्टिस कर अपना पसीना बहाया है ताकि देश को गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिला सकें. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को देखते हुए वरुण भाटी पिछले 10 दिनों से होम क्वारंटीन हैं. यही वजह है कि वो परिवार समेत किसी से भी नहीं मिल रहे हैं. प्रतिदिन उनका कोरोना टेस्ट (Corona Test) हो रहा है और प्रैक्टिस के लिए वो अपनी पत्नी के साथ जाते हैं क्योंकि उनकी पत्नी ही उनकी मैनेजर हैं.

परिवार भी है खुश 
एथलीट वरुण भाटी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. वरुण इस बार कोई गलती नहीं करना चाहते हैं जिससे वो गोल्ड मेडल से दूर हो जाएं. परिवार के लोग भी वरुण को लेकर खुश हैं, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं. परिवार का भी यही मानना है कि उन्हें असली खुशी तब मिलेगी जब वरुण देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएगा. 

गोल्ड मेडल का है सपना 
एथलीट वरुण भाटी के घर में मेडल्स के अंबार लगा है. ये मेडल्स उनकी काबिलियत और मेहनत की गवाही दे रहे हैं. यही वजह है कि उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें पैरालंपिक में देश के लिए खेलने का लगातार दूसरी बार मौका दिया है. इस बार वरुण भाटी को पूरी उम्मीद है कि वो देश को गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाब होंगे.  

कर रहे हैं प्रैक्टिस
एथलीट वरुण भाटी ने एबीपी गंगा से फोन पर बात करने के बाद अपनी बात रिकॉर्ड करके भेजी. उन्होंने कहा कि वो अपना 100 फीसदी गेम में देंगे, बाकी ईश्वर की मर्जी. साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस बार प्रैक्टिस काफी अच्छी कर रहे हैं और प्रैक्टिस को देखते हुए उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार वो देश के लिए गोल्ड ला सकते हैं.

पैरालंपिक में दूसरी बार हुआ चयन 
एबीपी गंगा से खास बातचीत में एथलीट वरुण भाटी के परिजनों ने कहा उनके बेटे का पैरालंपिक में दूसरी बार चयन होने से वो बेहद खुश हैं लेकिन उन्हें असली खुशी तब मिलेगी जब वो देश के लिए मेडल जीतकर लाएगा. परिवार का कहना है कि इस बार जिस तरह से वरुण की प्रैक्टिस चल रही है उसे देख कर ये उम्मीद और बढ़ जाती है.  

मिल चुके हैं पुरस्कार 
गौतम बुद्ध नगर के जमालपुर निवासी एथलीट वरुण भाटी से देश और प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि वरुण 2016 में हुए पैरालंपिक में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने के साथ-साथ प्रदेश के एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में यूपी से भाग ले रहे हैं. एथलीट वरुण भाटी ने 2014 में एशियन पैरा एशियाई खेल में पांचवा स्थान हासिल किया था. इस साल उन्होंने चीन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का परचम लहराया था. इतना ही नहीं 10 सितंबर 2016 को रियो पैरालंपिक में पुरुष वर्ग में 1.86 मीटर की हाई जंप लगाकर कांस्य पदक देश को दिलाया था. यही वजह है कि देश को कई बार पदक दिलाने की वजह से उन्हें अर्जुन और लक्ष्मण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. 

बचपन में हो गया था पोलियो
हाई जंपर वरुण भाटी बचपन में ही पोलियो के शिकार हो गए थे. जन्म के बाद वरुण भाटी का एक पैर खराब हो गया था जिसकी वजह से परिजन काफी दुखी थे. लेकिन, एक के बाद एक पदक जीतकर वरुण भाटी ने ये साबित कर दिया शरीर से दिव्यांग होने के बावजूद भी अगर मन में कुछ कर गुजरने कि चाह हो तो इंसान बड़े से बड़े लक्ष्य को भी हासिल कर सकता है. वरुण भाटी ने दिनरात मेहनत की है ताकि वो देश को स्वर्ण पदक दिला सकें. टोक्यो पैरालंपिक में शामिल होने के लिए वरुण 26 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से टोक्यो के लिए रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें:

Muzaffarnagar Riots: UP सरकार ने बिना कारण बताए वापस लिए 77 केस, उम्रकैद तक की सजा का था प्रावधान

जाति आधारित जनगणना: बीजेपी विधायक का नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- समाज को तोड़ने की साजिश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget