एक्सप्लोरर

UP News: नोएडा में फ्लैट खरीदारों को बड़ा तोहफा, 10,283 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, सोसाइटी में लगेंगे कैंप, जानें- डिटेल्स

Noida Flat Registry: रजिस्ट्री के लिए भी बिल्डर सोसाइटी में कैंप लगाए जाएंगे. निबंधन विभाग के साथ प्राधिकरण और बिल्डर तीनों कैंप लगाकर रजिस्ट्री करेंगे.

Noida-Grater Noida News: गौतम बुद्ध नगर में फ्लैट खरीदारों को उनके सपने का आशियाना दिलाने के लिए बनी अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के क्रम में प्राधिकरण ने खरीदारों के हक में रजिस्ट्री का शुभारंभ कर दिया है. शुक्रवार को 110 फ्लैटों की रजिस्ट्री की गई. फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए ग्रेटर नोएडा के 9 बिल्डरों ने लगभग 35 करोड रुपए भी प्राधिकरण के खाते में जमा कर दिए हैं. इससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 10,283 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया. रोजाना करीब 200 रजिस्ट्री की जाएगी.

उत्तर प्रदेश सरकार के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने फ्लैटों की रजिस्ट्री का शुभारंभ किया और उन्होंने कहा कि 7 से 10 मार्च के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा विजिट कर सकते हैं. उस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बायर्स को रजिस्ट्री हैंड ओवर की जाएगी. उस समय तक दो से ढाई हजार रजिस्ट्री हो जाएगी. सीएम योगी की विजिट के बाद रजिस्ट्री तेजी से होगी. आगामी तीन से चार महीने में सभी पेंडिंग करीब 2 से 3 लाख रजिस्ट्री पूरी कर ली जाएगी. ऐसा हमारा लक्ष्य रखा गया है.

110 बायर्स को मालिकाना हक मिला
शुक्रवार को सेक्टर-77 के एक्सप्रेस जेनिथ में कैंप लगाया गया. यहां पहले दिन 110 बायर्स को मालिकाना हक दिया गया. रजिस्ट्री पाकर बायर्स के चेहरों पर खुशी का माहौल है. औद्योगिक विकास आयुक्त ने कहा कि यह बायर्स का हक था. पैसा वो दे चुके थे, लेकिन कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती है. अब सरकार की नीति से उस डेडलॉक को ब्रेक किया जा रहा है. अब सभी बायर्स के हाथ में उनकी रजिस्ट्री होगी.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम ने बताया कि अभी 29.86 करोड़ रुपए प्राधिकरण में जमा हुए हैं. इसमें करीब 600 बायर्स को मालिकाना हक मिलेगा. शुक्रवार को 110 बायर्स की रजिस्ट्री की गई. इसके लिए कैंप लगाया गया है. बाकी रजिस्ट्री के लिए भी बिल्डर सोसाइटी में कैंप लगाए जाएंगे. पहली बार है कि निबंधन विभाग के साथ प्राधिकरण और बिल्डर तीनों कैंप लगाकर सोसाइटी में रजिस्ट्री करेंगे ताकि बायर्स को दिक्कत न हो.

बता दें कि अमिताभ कांत समिति की सिफारिश लागू होने के बाद 35 बिल्डरों ने सहमति दी है. सभी बिल्डर 2,209 करोड़ रुपए प्राधिकरण में जमा कर देते हैं तो 13,639 होम बायर्स को मालिकाना हक मिल जाएगा. सिफारिश के तहत अभी इसी बकाया का 25 प्रतिशत नोएडा अथॉरिटी में जमा किया जा रहा है. यह कुल बकाए के 552.51 करोड़ है. इसके जमा होने पर 3,412 रजिस्ट्री हो जाएगी. 

UP Politics: राजा भैया के 14 साल पुराने दाग साफ! मायावती सरकार में दर्ज मुकदमे में हुए बरी, हाईकोर्ट का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget