एक्सप्लोरर

Noida News: दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नोएडा अथॉरिटी के 5 अधिकारियों को भेजा नोटिस

नोएडा सेक्टर-21 में स्थित जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी की दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने नोएडा अथॉरिटी के पांच अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है.

Noida News: नोएडा सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 21 स्थित जल वायु विहार कॉलोनी में नाले की मरम्मत के दौरान 20 सितंबर को दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में थान सेक्टर-20 पुलिस ने नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) समेत पांच अधिकारियों को नोटिस भेजा है. दरअसल नोटिस में पांचों अधिकारियों को बयान दर्ज करने और सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. नोएडा अथॉरिटी के ये पांच अधिकारी नाले की मरम्मत प्रक्रिया से जुड़े हैं.

ठेकेदारों ने बरती लापरवाही
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने एमडी प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन को नाले की मरम्मत का ठेका दिया था. ठेकेदार अर्जुन यादव और सुंदर यादव बहुत ही लापरवाही से काम करवा रहे थे. पुलिस की जांच में पता चला कि नाले की मरम्मत के ठेके से नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम श्रीपाल भाटी समेत पांच लोग जुड़े हुए हैं. नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के तरफ से भी लापरवाही बरती गई. वहीं नाले की मरम्मत के दौरान दीवार के जर्जर होने की जानकारी सुपरवाइजर को दी गई थी. 

इन लोगों को भेजा गया नोटिस
वहीं अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि सुपरवाइजर ने इंजीनियरों और अथॉरिटी के अधिकारियों को सूचना दी थी कि नहीं. इस मामले में पुलिस ने अथॉरिटी के डीजीएम श्रीपाल भाटी, प्रबंधक गिरीश, कनिष्ठ अभियंता (जेई) शेखर, सुपरवाइजर भागीरथ व वीरपाल को नोटिस भेजा है. उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही यह तय होगा कि दीवार गिरने के मामले में किसकी कितनी गलती है.

ये भी पढ़ें- 
Delhi Politics: PFI बैन पर आया AAP का पहला रिएक्शन, सांसद संजय सिंह को है यह उम्मीद

Delhi Corona Warriors: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवा चुके योद्धाओं के 28 परिजनों को देगी 1 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget