एक्सप्लोरर

नोएडा में कोरोना के आफत से नहीं मिल रही राहत, 24 घंटे में 175 संक्रमित, 1 की मौत

नोएडा में एक दिन में 186 डिस्चार्ज, जिले में अबतक 21,164 पॉजिटिव यहां 19,691 लोगों ने कोरोना को हराया, 1401 का इलाज जारी, अबतक 74 संक्रमितों की मौत

नोएडा: यूपी के गौतमबुद्ध जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया है. लेकिन बढ़ती ठंड और वायु प्रदूषण के चलते उसे अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली पा रही है. प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद महामारी की आफत से राहत नहीं मिली पा रही है. गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते 24 घंटे में 175 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जबकि कोरोना को हराने वाले 186 लोग अपने-अपने घरों को चले गए. इस बीच, कोरोना ने एक और बुजुर्ग व्यक्ति की जान ले ली. इसके साथ ही महामारी की चपेट में आकर जिले में मरने वालों की तादाद 74 हो गई है.

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते सेक्टर-56 में रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है. संक्रमित व्यक्ति पहले से भी दूसरी बीमारियों से ग्रस्त था. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 175 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 21,164 हो गया है. जबकि 186 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए. इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 19,691 हो गई है. गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 74 लोग जान गंवा चुके हैं. फिलहाल कुल 1401 लोगों का अभी जिले के अलग-अलग कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बिना लक्षण वाले निकले संक्रमित शुक्रवार को बोटेनिकल गार्डन बस स्टैंड और दल्लूपुरा बार्डर पर दिल्ली से आने वाले लोगों की रैंडम कोरोना जांच की गई. एंटीजन कोरोना टेस्ट किट से 179 लोगों की जांच के दौरान नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें बोटेनिकल गार्डन में 81 लोगों की जांच में पांच पाजिटिव और दल्लूपुरा बार्डर पर 98 लोगों की जांच में चार लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं. सभी व्यक्ति बिना लक्षण वाले थे इसलिए उन्हें होम आइसोलेट किया गया है.

होम आइसोलेशन के नोडल अधिकारी डॉ. ललित मिश्रा ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहे 3478 लोगों को नेगेटिव घोषित किया जा चुका है. वहीं 490 लोग होम आइसोलेट हैं. ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है. तबियत बिगड़ने पर ऐसे लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाता है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में पहली बार एक दिन में आए 2 लाख कोरोना मामले, अबतक 1.22 करोड़ संक्रमित, 2.60 लाख की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 46 हजार नए केस, अबतक कुल 90.50 लाख संक्रमितों में 85 लाख ठीक हुए

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget