एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में नहीं हो रही है फॉगिंग, निगम पार्षद के पास आ रही हैं शिकायतें, जनता परेशान

गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है. गाजियाबाद में फॉगिंग न किये जाने से जनता परेशान हो रही है. वहीं, निगम पार्षद अफसरों की बातकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं.

गाजियाबाद: गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. ऐसे में मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है. इसी का रियलटी चेक एबीपी गंगा ने किया है. फरवरी के महीने में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग शुरू हो जाती है, किंतु मार्च समाप्ति की ओर है लेकिन फॉगिंग शुरू नहीं हुई है.

क्या मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग हो रही है, क्या कहते हैं तमाम लोग, नगर निगम गाजियाबाद के क्या है खास इंतजाम. कुछ नगर निगम के वार्ड में हमने बात की. वार्ड नंबर 60 के नागरिक ने बताया कि हमारे इलाके में तो पिछले एक वर्ष से फागिंग भी नहीं हुई है. कई बार हमने शिकायत भी की लेकिन हमारे पार्षद का और नगर निगम का कोई ध्यान नहीं जाता है.

वार्ड के लोगों ने कहा- नहीं हो रही है फॉगिंग

वार्ड नंबर 21 के लोगों का कहना है हमने तो अपने वार्ड में फॉगिंग होते हुए देखा ही नहीं, कभी हो जाती होगी, किंतु धरातल पर नहीं. बीमारी फैलने का बहुत ही ज्यादा खतरा रहता है लेकिन नगर निगम फॉगिंग करते हुए नजर नहीं आता है.

वार्ड नंबर 75 की जनता का कहना है कि, नगर निगम के द्वारा कोई भी फॉगिंग की व्यवस्था इस वार्ड में नहीं है और मच्छर भी बहुत ही तेजी से बढ़ रहे हैं. सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से नहीं हो रही है और गर्मी के मौसम में महामारी फैलने का ज्यादा खतरा रहता है. समय-समय पर हम अवगत कराते हैं, लेकिन रवैया ढुलमुल रहता है, नगर निगम को ध्यान देना चाहिए.

वार्ड नंबर 73 के निवासियों ने भी जायजा लिया कि, उनका भी यही कहना है कि, शाम के समय बाहर बैठा नहीं जाता है, फागिंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है.

वहीं, फॉगिंग को लेकर गाजियाबाद नगर निगम के पार्षदों से भी बात की गई. नगर निगम के वार्ड नंबर 91 से पार्षद हिमांशु मित्तल ने बताया नगर निगम ने अभी तक होगी फॉगिंग शुरू नहीं की है, जबकि हो जानी चाहिए. मेरी स्वास्थ्य अधिकारी से बात हुई है. उन्होंने कहा कि, अभी हम तैयारी कर रहे हैं, कारण बता नहीं सकता लेकिन लापरवाही बहुत अधिक है.

कई शिकायतें आ रही हैं

नगर निगम के दूसरे पार्षद जाकिर सैफी ने बताया कि, लगातार जनता की शिकायत आ रही है. मेरी अभी नगर आयुक्त से कोई बात नहीं हुई है लेकिन मैं उनसे ज्यादा बात करूंगा. लेकिन काफी तादाद से लोग परेशान हैं और मच्छर बहुत अधिक हैं. आम जनता परेशान है, अब 50 से 60 शिकायत आ जाती हैं. नगर स्वास्थ्य अधिकारी का यही आश्वासन है व्यवस्था जल्दी की जाएगी. किंतु समय रहते ये नहीं हुआ है, फरवरी में यह कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था लेकिन मार्च की समाप्ति है.

फॉगिंग शुरू करा दी गई है

वहीं, इसी मामले पर हमने नगर आयुक्त से बात की. उन्होंने बताया की फॉगिंग शुरू कर दी गयी है. ऐसा नहीं है कि, तय समय होता है, इसके लिए लगातार बैठक की है. एबीपी गंगा ने यह भी सवाल पूछा कि हमने कई वार्ड का निरीक्षण किया है, और तथ्य के आधार पर ही फॉगिंग के सवाल पूछा है. कई वार्ड की जनता का यही कहना है, कि फॉगिंग अभी नहीं हुई है. नगर आयुक्त ने बताया कि वैसे कई वार्ड में हमने फॉगिंग शुरू कर दी है, अगर कुछ वार्ड में नहीं हुई है, मैं टीम द्वारा दिखवा लेता हूं.

ये भी पढ़ें.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, टाटा 407 और ब्रेजा कार में भिड़ंत, 4 की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक आकाश सक्सेना से जया प्रदा ने की मुलाकात, बढ़ी हलचल
BJP विधायक आकाश सक्सेना से जया प्रदा ने की मुलाकात, बढ़ी हलचल
महोबा: मीटर रीडरों का फूटा गुस्सा, MLA आवास का किया घेराव
महोबा: मीटर रीडरों का फूटा गुस्सा, MLA आवास का किया घेराव
मेडिकल इंटर्न को तोहफा, इन 10 प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
मेडिकल इंटर्न को तोहफा, इन 10 प्रस्तावों को मिली धामी कैबिनेट की मंजूरी
यूपी पुलिस का खौफ! हत्याकांड के आरोपियों ने किया सरेंडर
यूपी पुलिस का खौफ! हत्याकांड के आरोपियों ने किया सरेंडर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
'PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने की महिलाओं में होड़', ब्रिक्स सम्मलेन का वीडियो वायरल
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget