एक्सप्लोरर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, टाटा 407 और ब्रेजा कार में भिड़ंत, 4 की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा थाने के अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. इसके मुताबिक, टाटा 407 पंचर होने के बाद सड़क के दूसरी तरफ आ गई और ब्रेजा कार से जा भिड़ी. इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई.

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां टाटा 407, ब्रेजा कार से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. एक की हालत गंभीर है, वह कैलाश अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है.

गाड़ी पंचर होने के चलते हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलैदा कट के पास टाटा 407 गाड़ी नंबर डीएल 1 LM 1455 जो दिल्ली से फल, लहसुन प्याज आदि लेकर आगरा की तरफ जा रही थी, अगले पहिया पंचर होने के कारण डिवाइडर फांदती हुई आगरा-नोएडा रोड पर आ गई.

चार की मौत

वहीं, आगरा की तरफ से आ रही ब्रेजा गाड़ी नंबर यूपी 80- EL 2448 टाटा गाड़ी से टकरा गई जिससे ब्रेजा गाड़ी में सवार नितिन शर्मा पुत्र छैल बिहारी, श्रीमती उर्वशी पत्नी नितिन शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, सतीश चौधरी, 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें कैलाश अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया. सतीश का इलाज आईसीयू में चल रहा है. वहीं, चार लोगों की मृत्यु हो गई है. मृतक सतघरा कॉलोनी थाना छाता मथुरा के रहने वाले हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget