एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कहीं बेड नहीं तो कहीं धूल फांक रहे वेंटिलेटर, बदइंतजामी से मर रहे इंसान

उत्तर प्रदेश में जितने लोग कोरोना से नहीं मर रहे हैं, उससे ज्यादा लोग बदइंतजामी से मर रहे हैं. कहीं मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है तो कहीं वेंटिलेटर धूल  फांक रहे हैं. कई जगह वेंटिलेटर्स चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं हैं. कहीं ऑक्सीजन नहीं है तो कहीं पीने का पानी ही गायब है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जितने लोग कोरोना से नहीं मर रहे हैं, उससे ज्यादा लोग बदइंतजामी से मर रहे हैं. कहीं मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है तो कहीं वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं. कई जगह वेंटिलेटर्स चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं हैं. कहीं ऑक्सीजन नहीं है तो कहीं पीने का पानी ही गायब है. मतलब साफ है कि सुविधाओं की कमी नहीं है. बस हम सवेदनहीनता से लाचार हो गए हैं. संवेदनहीन लोगों के हाथ में सिस्टम की चाबी होने से न केवल लोगों को भारी असुविधा हो रही है, बल्कि जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है.

मेरठ, जालौन और बलिया के अस्पतालों की तस्वीरें देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इन जगहों पर सुविधाओं की कमी नहीं, बल्कि लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भरी पड़ रही है. मेरठ मेडिकल कॉलेज की तस्वीर देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे.

वहीं जालौन के जिला अस्पताल में वेंटिलेटर के 10 बेड खली हैं. पीएम केयर फंड से लाखों की लागत वाले वेंटिलेटर्स भेजे गए, जो अभी धूल फांक रहे हैं. जबकि जिले में पिछले 7 दिनों में 50 लोगों ने सही इलाज न मिलने से कोरोना से दम तोड़ दिया. एक तरफ मौत का बढ़ता आंकड़ा है तो दूसरी तरफ जिला अस्पताल में जिंदगी को चिढ़ाती करोड़ों की बर्बादी है.

जालौन की DM प्रियंका निरंजन कहती हैं, 'कोई समस्या आती है तो हम CMO के माध्यम से दूर करने की कोशिश करेंगे.' कुल मिलकर DM को पता ही नहीं कि इस मुश्किल दौर में उनके जिले में लोगों के लिए क्या सुविधाएं हैं, उन्हें पता ही नहीं. उधर, बलिया के ट्रामा सेंटर की तस्वीरें भी कम विचलित करने वाली नहीं है. यहां भी वेंटिलेटर्स शो पीस बने हुए हैं, क्योंकि उसे चलने वाले ऑपरेटर ही यहां नहीं है. 

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला पानी की किल्लत बयां कर रही थी और वीडियो जारी करने के कुछ ही देर बाद उस महिला की मौत हो गई. जबकि अस्पताल प्रशासन पानी की किल्लत से इनकार कर रहा है. राज्य कोई भी हो, अस्पताल कोई भी हो, जितने लोग कोरोना महामारी से नहीं मर रहे, उससे ज्यादा लोग बदइंतजामी से मर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अदार पूनावाला को मिल रही पॉवरफुल लोगों से धमकियां, बोले- फोन कॉल्स सबसे बुरी चीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget