एक्सप्लोरर

Nithari Kand: निठारी कांड में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह की फांसी के खिलाफ आज हाईकोर्ट में सुनवाई, जानें- पूरा मामला

Nithari Kand Case: ये मामला साल 2005-2006 के बीच का है जब एक शख्स ने सेक्टर 20 थाने में अपनी बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ था.

Noida Nithari Kand Case: नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड मामले में फांसी की सजा के खिलाफ दोषी सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. इस मामले पर आज 13 जुलाई को भी कोर्ट में सुनवाई होगी. इस मामले पर जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र और जस्टिस एस एच ए रिजवी की खंडपीठ सुनवाई कर रही है. इस मामले पर बहस करते हुए सीबीआई के अधिवक्ता संजय यादव व जितेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि भले ही इस मामले में कोई चश्मदीद न हो लेकिन अपराध के पर्याप्त सबूत हैं. 

सीबीआई के वकीलों ने दलील दी कि अभियुक्त ने स्वेच्छा से अपराध कबूल किया है, उसे सोचने का पूरा समय दिया गया था. उसका बयान सच पर आधारित है. सीबीआई कोर्ट की तरफ से उन्हें विधिक सहायता भी मुहैया कराई गई थी. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सीबीआई ने अभियुक्तों को प्रताड़ित नहीं किया और न ही ये बयान दबाव डालकर लिया गया है. वहीं कोर्ट ने सवाल किया कि पड़ोसी डाक्टर, जिस पर गुर्दा कांड में लिप्त होने का आरोप है, उसका बयान दर्ज क्यों नहीं किया गया, जिसके जवाब में कहा गया कि बयान सबूतों से आच्छादित है.बयान व बरामद साक्ष्यों की कड़ियां पूरे घटनाक्रम का खुलासा करती है. 

सीबीआई के वकील ने दी दलील

सीबीआई के वकील ने कहा कि, अभियुक्त लड़कियों को गुमराह कर कोठी में लाता था और अमानवीय अपराध करता था. जिसे उसने स्वयं ही स्वीकार किया है. उसकी कोठी के पास नाले से नर कंकाल के अवशेष मिले थे. लापता लड़कियों के परिवार का डीएनए भी मैच कर गया है. भले ही कोई चश्मदीद नहीं है, फिर भी अपराध का पर्याप्त सबूत हैं. सुरेंद्र कोली को एक दर्जन मामलों में फांसी की सजा दी जा चुकी है. 

जानें- क्या है निठारी कांड का पूरा मामला

दरअसल ये मामला साल 2005-2006 के बीच का है जब एक शख्स ने सेक्टर 20 थाने में अपनी बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद जब जांच की गई तो निठारी के रहने वाले मोनिंदर सिंह पंढ़ेर की कोठी के पीछे स्थित नाले से कई नरकंकाल बरामद हुए हैं. इनमें से कई बच्चों को नरकंकाल भी शामिल थे. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया था.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में इस साल 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, अखिलेश यादव बोले- 'सारे के सारे टमाटर के होंगे'
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget