एक्सप्लोरर

UP News: निषाद पार्टी के विधायक अनिल त्रिपाठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Anil Tripathi Non Bailable Warrant: गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के दिव्यनगर के रहने वाले वादी मिठाई लाल ने अनिल त्रिपाठी और आनंद सिंह पर जालसाजी और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी से विधायक अनिल त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी के केस में गोरखपुर की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. निषाद पार्टी विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट कोर्ट में पेश न होने की वजह से जारी किया गया है.

संत कबीर नगर जिले की मेंहदावल सीट से निषाद पार्टी के विधायक अनिल त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी, छल और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के एक मामले में पेश नहीं होने पर गोरखपुर के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रेप एंड पास्को एक्ट गोरखपुर गोविंद मोहन ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और उनके पार्टनर आरएन सिंह के खिलाफ एक पुराने मामले में वारंट जारी किया गया है.

गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के दिव्यनगर के रहने वाले वादी मिठाई लाल ने अनिल त्रिपाठी और आनंद सिंह पर जालसाजी और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और अब कोर्ट में अनुपस्थित रहने की वजह से सम्मन जारी किया गया है. पिछली तारीख पर उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. उनके खिलाफ रियल स्टेट में हुए एक फर्जीवाड़े के मामले में केस दर्ज हुआ था, तभी से वे कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे. अनिल त्रिपाठी भव्या कॉलोनाइजर्स के प्रबंध निदेशक रहे हैं.

बता दें साल 2022 के चुनाव में अनिल त्रिपाठी संत कबीर नगर जिले की मेहदावल सीट से चुनाव लड़े थे. इस सीट पर उन्होंने सपा के जय चंद को हराया था. इस सीट पर बीजेपी ने अपने विधायक राकेश सिंह बघेल का टिकट काटकर निषाद पार्टी को दिया था. राकेश सिंह बघेल जूता कांड के बाद चर्चा में रहे थे.

Lok Sabha Election 2024: 'सूर्य के उत्तरायण में आते ही I.N.D.I.A गठबंधन की सीटों का बंटवारा', सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'इस जन्म की बात तो छोड़िए, अब अगले जन्म में सोचिएगा', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'
आजम खान की यूनिवर्सिटी वाले मामले पर सपा सांसद बोलीं- 'मंदिर-मस्जिद छोड़ विकास की बात करें'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget