एक्सप्लोरर

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उपमुख्यमंत्री के सवाल पर इस तरह दिया गोलमोल जवाब, 2024 के चुनाव पर कही यह बात

UP News : संजय निषाद ने नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बीजेपी के सभी स्टार प्रचारकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे उम्मीदवारों का प्रचार किया और हम जीत कर आए.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सहयोगियों में निषाद पार्टी भी शामिल है. उसने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है. निषाद पार्टी के प्रमुख डॉक्टर संजय निषाद ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि जनता ने जनादेश दे दिया है. जनता ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत दिया है. उन्होंने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और बीजेपी के कुशल नेतृत्व को दिया. हालांकि उपमुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी पर खुलकर कुछ नहीं बोले. 

निषाद पार्टी का उद्देश्य क्या है?

निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि उनका उद्देश्य राम राज्य लाना है.उन्होंने कहा कि जिस तरह से रामजी ने निषाद को गले लगाया था, उसी तरह योगी-मोदी और बीजेपी ने हमको गले लगाया है. उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी पर आरोप लगते हैं कि वो अपने साथी पार्टी को बढ़ने नहीं देती है, यह आरोप गलत है उन्होंने हमारा साथ दिया पूरा गठबंधन धर्म निभाया. 

UP Weather Forecast Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दी दस्तक, दिन में निकल रही तेज धूप, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम

संजय निषाद ने नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बीजेपी के सभी स्टार प्रचारकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे उम्मीदवारों का प्रचार किया और हम जीत कर आए.

उपमुख्यमंत्री पद मांगने के सवाल पर क्या बोले?

योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''यह सवाल उनसे पूछना चाहिए मैं छोटा भाई हूँ वो बड़े हैं, छोटे भाई को मर्यादित रहना चाहिए.''

UP Election 2022: हार को लेकर मायावती ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों उनके समर्थकों ने किया बीजेपी को वोट

संजय निषाद ने कहा कि वो बीजेपी के सहयोगी दल हैं और सहयोग के लिए आए हैं.जहां पर सहयोग की जरूरत होगी हम साथ में होंगे.उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भी निषाद पार्टी बीजेपी के साथ रहेगी. उन्होंने कहा कि लोगों ने बीजेपी पर पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगाया, लेकिन बीजेपी ने उनको सम्मान दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा की अनुष्का का आयरलैंड में डंका, UCD छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत
महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा की अनुष्का का आयरलैंड में डंका, UCD छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत
Siddharthnagar News: पेट दर्द का बहाना बनाकर लॉकअप से भागे दो इनामी बदमाश, 2 घंटे में पुलिस ने फिर दबोचा
सिद्धार्थनगर: पेट दर्द का बहाना बनाकर लॉकअप से भागे दो इनामी बदमाश, 2 घंटे में पुलिस ने फिर दबोचा
Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर निवासियों का विरोध, जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन
Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर निवासियों का विरोध, जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन
Muzaffarnagar News: पुलिस कार्रवाई से नाराज ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को 'सम्मान बचाओ महापंचायत'
मुजफ्फरनगर: पुलिस कार्रवाई से नाराज ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को 'सम्मान बचाओ महापंचायत'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget