एक्सप्लोरर

यूपी में जहरीले भूजल पर एनजीटी सख्त, दिल्ली AIIMS के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

Kanpur/ Fatehpur News:जाजमऊ,राखी मंडी,पनकी और रूमा जैसे इलाकों के साथ-साथ रानिया, फतेहपुर के गोधरौली, आशापुर और बनियाखेड़ा गांवों के लोगों के ब्लड में भारी मात्रा में क्रोमियम और मरकरी की पाई मिली है.

UP News: यूपी के कानपुर नगर, कानपुर देहात और फतेहपुर जिलों में क्रोमियम से दूषित भूजल के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. इसको लेकर एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार से नाराजगी जताई है. अब इस गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संकट की जांच को लेकर एनजीटी ने बड़ा कदम उठाते हुए एम्स दिल्ली को यह जिम्मेदारी दी है. एम्स के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम न केवल प्रभावित इलाको का दौरा करेगी, बल्कि वहां रह रहे लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच भी करेगी.

एनजीटी ने अपने आदेश में साफ किया कि अब तक यूपी सरकार की ओर से इस मामले में उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं है, और ना ही यूपी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. यूपी सरकार के इसी रवैया से नाराज होकर एनजीटी ने इस मामले में जांच को लेकर एम्स को मामले में  पक्षकार बनाते हुए जांच के लिए कहा है. साथ ही एनजीटी ने एम्स से 8 हफ्ते में इस पूरे मामले की डिटेल रिपोर्ट भी मांगी है.

132 नमूनों में क्रोमियम की उपस्थिति

इस मामले में एनजीटी में एमिकस क्यूरी कात्यायनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जाजमऊ, राखी मंडी, पनकी और रूमा जैसे इलाकों के साथ-साथ रानिया, फतेहपुर के गोधरौली, आशापुर और बनियाखेड़ा गांवों के लोगों के ब्लड में भारी मात्रा में क्रोमियम और मरकरी की पाई मिली है. वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट  ने अभी तक कानपुर नगर में 6757 लोगों की स्क्रीनिंग में 391 रक्त नमूने लिए गए, जिनमें 60 की रिपोर्ट मिलने पर 40 में क्रोमियम की अत्यधिक मात्रा पाई गई. कानपुर देहात में लिए गए सभी 132 नमूनों में क्रोमियम की उपस्थिति थी. फतेहपुर में 49 लोगों के सैंपलों में 47 में क्रोमियम और 3 में मरकरी की पुष्टि हुई है.

प्रभावित लोगों को दी जा रही है साधारण दवा

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी गंभीर कैमीकल के बावजूद पीड़ितों को केवल मल्टीविटामिन, गैस की दवा और लिवर एंजाइम की गोलियां दी जा रही हैं. किसी भी जगह पर चेलीशन थेरेपी या स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम की कोई व्यवस्था नहीं की गई. एनजीटी ने कहा है कि यह इलाज की बजाय एक औपचारिकता भर लगती है.

एनजीटी ने जताई यूपी सरकार पर नाराजगी 

एनजीटी के मामले की सुनवाई करते हुए कहा की यूपी सरकार की ओर से अब तक की गई कार्रवाई अपर्याप्त है. वहीं यूपी सरकार के द्वारा प्रभावित लोगों की मदद में यूपी सरकार की गंभीरता की भारी कमी है. एनजीटी ने मामले में टिप्पणी करते हुए कहा की पीड़ितों की हालत देखकर साफ है कि यह एक सामान्य प्रशासनिक मुद्दा नहीं बल्कि एक आपातकालीन हेल्थ संकट है.

एनजीटी ने 7 जुलाई को करेगा मामले की सुनवाई

एनजीटी ने फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए एम्स की टीम का गठन कर मामले की जांच का आदेश दे दिया है.  एनजीटी ने एम्स दिल्ली से इस पूरे मामले की डिटेल रिपोर्ट भी तलब की है. ऐसे में देखना है कि 7 जुलाई को जब एनजीटी इस पूरे मामले की सुनवाई करेगा तो एम्स अपनी जांच रिपोर्ट में क्या कुछ खुलासा करता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget