एक्सप्लोरर

NFHS Report: घरेलू हिंसा करने के मामले में यूपी दूसरे नंबर पर, जानें 100 में कितने पति करते हैं पत्नी के साथ मारपीट या यौन हिंसा?

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार पति द्वारा पत्नी पर "शारीरिक या यौन हिंसा" करने का मामला राष्ट्रीय स्तर पर 2015 में 31.2% था लेकिन इसमें थोड़ी गिरावट के साथ ये 29.3% पर आ गया है.

National Family Health Survey Report: देश में घरेलू हिंसा एक बड़ी समस्या है. सरकार के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन भी इसके रोकथाम के लिए कदम उठाती रही है लेकिन आज भी इस तरह के मामलों की संख्या बहुत ज्यादा है. हालांकि पिछले कुछ सालों में इसमें थोड़ी सी कमी आई है. बुधवार को जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के अनुसार पति द्वारा पत्नी पर "शारीरिक या यौन हिंसा" करने का मामला राष्ट्रीय स्तर पर 2015 में 31.2% था लेकिन इसमें थोड़ी गिरावट के साथ नए सर्वेक्षण में ये 29.3% पर आ गया है. ये सर्वेक्षण 18 से 49 साल के उम्र के वर्ग की है और कभी भी इस तरह की हिंसा की शिकार हुई महिलाओं का है.

घरलू हिंसा के मामले में यूपी दूसरे नंबर पर

एनएफएचएस द्वारा जारी किए गए 11 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू हिंसा के मामले में तमिलनाडु टॉप पर है तो यूपी दूसरे नंबर पर. तमिलनाडु में (38.1%) और उत्तर प्रदेश में (34.8%) इस तरह के मामले हैं. इसके बाद झारखंड ( 31.5%), ओडिशा (30.6%), पुडुचेरी (30.5%) मध्य प्रदेश (28.1%), अरुणाचल प्रदेश (24.8%), राजस्थान (24.3%), दिल्ली (22.6%), छत्तीसगढ़ (20.2%), हरियाणा (18.2%) %), उत्तराखंड, (15.1%), पंजाब (11.6%) और चंडीगढ़ (9.7%) में है.

बाल विवाह में आई मामूली कमी

इसके अलावा देश में बहुत सालों से बाल विवाह की भी समस्या रही है, जो अभी कुछ कम जरूर हुई है लेकिन आज भी चिंता की विषय है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के अनुसार यह समस्या गांव में ज्यादा है, जहां बाल विवाह के 27% मामले हैं. वहीं शहरी क्षेत्रों में 14.7% विवाह कम उम्र के थे. इसके साथ-साथ 20 से 24 की आयु वर्ग की हर चौथी लड़की की शादी 18 साल की उम्र से पहले कर दी गई थी. हालांकि प्रतिशत के लिहाज से पिछले पांच सालों में कम उम्र की शादी 26.8% से घटकर 23.3% हो गई है.

आंकड़ों से पता चलता है कि सर्वेक्षण के समय 15-19 वर्ष की आयु की 6.8% महिलाएं पहले से ही मां या गर्भवती थीं. शहरी क्षेत्रों में इस श्रेणी में 3.8% महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.9% महिलाएं आती हैं. वहीं 25-29 साल के आयु के पुरुष जिनकी शादी 21 वर्ष की कानूनी आयु से पहले हुई थी, वे ग्रामीण क्षेत्रों में 21.1% और शहरी क्षेत्रों में 11.3% थे. कुल मिलाकर, ऐसे पुरुषों की संख्या 2019-21 में 17.7 फीसदी रही, जबकि 2015-16 में यह 20.3 फीसदी थी. यानी ये कहा जा सकता है कि पुरुषों में भी कम उम्र में शादी की प्रथा में कमी आ रही है.

ये भी पढ़ें-

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने किसानों को ‘किसान शहादत सम्मान राशि देने का किया ऐलान, 25 लाख रुपये देंग

UP News: फिंगर प्रिंट क्लोनिंग कर पीएम जनधन खाते से निकाल लेता था लोगों का पैसा, गोंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget