एक्सप्लोरर

यूपी: नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को आज और कल दिलाई जाएगी शपथ, वर्चुअल होगा पूरा कार्यक्रम

यूपी में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को आज और कल दो दिन शपथ दिलाई जाएगी. दो दिन चलने वाला ये कार्यक्रम वर्चुअल होगा.

प्रयागराज. यूपी के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को आज और कल यानी बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी. कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरा कार्यक्रम वर्चुअल रखा गया है. दो दिन तक चलने वाला कार्यक्रम पूरी तरह वर्चुअल होगा. सरकार की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गाय है. इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है. जिलाधिकारियों से कहा गया है कि कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए शपथ दिलाने की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर लें. इसके साथ ही जिलाधिकारियों को 24 मई 2021 को ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करने के लिए निर्देश दिया है.

बता दें कि 58,176 प्रधानों सहित 7,31,813 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ लेनी है. कोविड-19 के चलते इतनी बड़ी संख्या में ब्लॉक पर शपथ समारोह कराना संभव नहीं होगा. इसलिए वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाये जाने का निर्णय लिया गया है.

27 मई को होगी पहली बैठक
शपथ ग्रहण के बाद संगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को आयोजित होगी. नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग या वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलवाएंगे. प्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत में ही पंचायत घर, सामुदायिक भवन या ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में शपथ लेंगे.

प्रयागराज में 40 फीसदी ग्राम प्रधान और सदस्य ही लेंगे शपथ
प्रयागराज में भी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. हालांकि जिले के 40.25 फीसदी गांवों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और सदस्यों को ही शपथ दिलायी जायेगी. दरअसल, जिले के 1540 गावों में से 620 गावों में ही सदस्यों का कोरम पूरा है. नियम के मुताबिक बगैर कोरम पूरा हुए शपथ नहीं दिलायी जा सकती है. बचे गुए गांवों में सदस्यों का निर्वाचन होने के बाद ही शपथ दिलायी जायेगी. 

तैयारी पूरी
शपथ ग्रहण को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. आईजी प्रयागराज रेंज केपी सिंह ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं. शांति व्यवस्था के लिए गांवों में पुख्ता सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: RLD के प्रदेश महासचिव रामेंद्र सिंह का कोरोना से निधन, सैफई में चल रहा था इलाज

खबर का असर: प्रयागराज में गंगा की कटान से प्रभावित शवों को सम्मान के साथ किया गया शिफ्ट, अफसरों ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget