एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू होने पर क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी? जानें

New Education Policy: राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है. सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने एजुकेशन डॉयरेक्ट्रेट के लोकार्पण के साथ साथ एससीआऱटीई भवन का शिलान्यास किया

Uttarakhand News: राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी और एजुकेशन मिनिस्टर धन सिंह रावत ने ननूरखेडा में एजुकेशन डॉयरेक्ट्रेट का लोकार्पण करने के साथ साथ एससीआऱटीई भवन का शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और मंत्री धन सिंह रावत ने नई शिक्षा नीति के तहत तैयार की गई बाल वाटिका का भी लोकार्पण किया. शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि पहले चरण में साढ़े चार हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई की जाए. उसी के आधार पर बाल वाटिका कक्षाओं का शुभारंभ किया गया.

शिक्षा विभाग ने लागू की नई शिक्षा नीति
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है. पहले चरण में आंगनबाड़ी केंद्रों में नई शिक्षा नीति को लागू किया गया है, उसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश भर में शिक्षा नीति को लागू कर दिया जाएगा. पहले चरण में  4500 आंगनबाड़ी केंद्रों मे बाल वाटिका के माध्यम से नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी. बाल वाटिका में आंगनवाडी और एजुकेशन डिपार्टमेंट दोनों के अधीन आने वाले बच्चे आ सकेंगें. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों के साथ केक भी काटा है. मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.

इस मौके पर सीएम ने ये कहा 
सीएम ने कहा कि ये नीति देश के नवनिर्माण में अहम साबित होगी. इस मौके पर मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीस साल के प्रशासनिक कार्यकाल पर बनी पुस्तक डीजी एजुकेशन को देते हुए मुख्मयंत्री धामी ने कहा है कि ये पुस्तक घर-घर तक पंहुचे और लोग समझ सकें कि देश निर्माण की दिशा में क्या क्या अहम नीतियां और योजनायें चल रही है. वहीं शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू होने पर कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां नई शिक्षा नीति लागू की गई है. उन्होंने कहा कि पहले चरण में आंगनवाड़ी केंद्रों से इसकी शुरुआत की जा रही है. उसके बाद सभी स्कूल और कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी. धन सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति से बच्चों को बेहतर ज्ञान मिलेगा और नए भारत का निर्माण होगा. धन सिंह रावत ने कहा कि आज प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में नई शिक्षा नीति की शुरुआत की गई है.

ये भी पढ़ें:-

UP News: अंश प्रमाण पत्र मिलने से गन्ना समितियों के 'शेयर होल्डर' बने किसान, जानें- किस तरह मिलेगा फायदा

Auraiya News: औरैया में बाइक पर बैठे 7 लोग, ट्रैफिक नियम की उड़ी धज्जियां, देखें वायरल तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget