एक्सप्लोरर

Coronavirus in UP यूपी में बीते 12 घंटे में 60 नये कोरोना पॉजिटिव केस...राज्य में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार के पार

कोरोना के नये मामलों ने यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ा दी है। प्रदेश में मरीजों की संख्या का आंकड़ा 1509 तक पहुंच गया हैं। राज्य के नये जिलों में भी नये मरीज सामने आने की खबर है

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सरकार लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवा रही है, बावजूद इसके मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केजीएमयू, लखनऊ ने गुरुवार को 890 सैंपल्स की रिपोर्ट जारी की। इनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दो मरीज लखनऊ से हैं, 14 कानपुर और आगरा से 8 मरीज संक्रमित पाये गये हैं। बीते 12 घंटे में 60 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1509 तक पहुंच गयी है। राज्य में 21 की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि 1301 कोरोना पॉजिटिव अब भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं आगरा में सबसे अधिक 338 कोरोना मरीज हैं। लखनऊ में 176, नोएडा में 105, सहारनपुर में 98, कानपुर में 96, मुरादाबाद में 94 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। पिछले 12 घंटे में कानपुर में 15, आगरा में 14, बहराइच में 8, लखनऊ में 6 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। यूपी के तीन और जिलों में कोरोना ने पांव पसारे हैं। श्रावस्ती में 3, बहराइच में 8, बलरामपुर में एक कोरोना पॉजिटिव के साथ यहां भी महामारी ने दस्तक दी है।

आगरा में स्थिति बद से बदतर हो रही है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक अब तक 327 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें करीब 30 मरीज ठीक हो चुके हैं और छह कोरोना मरीजों की जान भी जा चुकी है।

वहीं कानपुर में भी हालात चिंताजनक हो रहे हैं। आज यहां से 8 नये मामले सामने आये हैं। कल शाम से जिले में 14 नये केस सामने आये हैं। कानपुर में कुल मरीजों की संख्या 91 तक पहुंच गयी है। इनमें से 82 सक्रिय मामले हैं। 2 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक सात लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

इस बीच यूपी सरकार ने तब्लीगी जमातियों के लिए प्रदेश में 134 अस्थाई जेलो का इंतजाम किया है। अब तक प्रदेश भर में 200 तब्लीगी और विदेशी जमाती जेलों में रखे गए हैं। इन सभी को लॉक डाउन और वीजा नियमों के उल्लंघन पर दोषी पाये जाने के बाद जेल भेजा गया है। पुलिस और पैरामेडिकल स्टाफ पर हमला करने वाले भी अस्थाई जेलों में रखे जाएंगे। क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद जमातियों और उपद्रवियों को अब जेल भेजा जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget