एक्सप्लोरर

India-Nepal Border Dispute: नेपाल ने उत्तराखंड के तीन गांवों को बताया अपना, भारत ने दिया ये जवाब

कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए धारचूला से लिपुलेख को जोड़ने वाली सड़क खोलने के बाद पिछले साल भारत और नेपाल के बीच संबंधों में खटास आ गई थी.

India-Nepal Border Dispute: नेपाल ने एक बार फिर कालापानी क्षेत्र के तीन गांवों का दावा करके पिथौरागढ़ जिले में सीमा के मुद्दे को उठाया है, पिछले साल काठमांडू ने भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दिखाते हुए एक नया नक्शा प्रकाशित किया था.

'नेपाल कोई दावा नहीं कर सकता है'

नेपाल के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के महानिदेशक नेबिन लाल श्रेष्ठ ने 10 नवंबर को एक प्रमुख नेपाली दैनिक काठमनाडु पोस्ट से बात करते हुए कहा, "तीन गांव नेपाल के क्षेत्र में हैं, लेकिन वहां भारतीय सशस्त्र बलों की उपस्थिति है. सरकार के स्तर पर एक उपयुक्त समाधान होना चाहिए ताकि हमारी टीम जनसंख्या की गणना के लिए वहां जा सके. वहीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जो गांव भारतीय सीमा में है वहां नेपाल कोई दावा नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, नेपाली अधिकारियों को उनकी जनगणना के लिए तीन गांवों में जाने की अनुमति देने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि वे भारतीय गांव हैं. “वे भारतीय क्षेत्र में आते हैं और वहां के निवासी भारतीय नागरिक हैं. नेपाली अधिकारी हमारे क्षेत्र में जनगणना कैसे कर सकते हैं ?

'चंगरू और तिनकर नाम के दो गांव उनके क्षेत्र में ही आते हैं'

भारतीय सीमा के इस इलाके की कमान संभाल रहे एसएसबी कमांडेंट महेंद्र सिंह ने कहा कि एजेंसी ने हालांकि नेपाली अधिकारियों को जनगणना के लिए उनके दो सीमावर्ती गांवों तक पहुंच प्रदान की है. चंगरू और तिनकर नाम के दो गांव उनके क्षेत्र में ही आते हैं, लेकिन उनके लिए रास्ता भारतीय क्षेत्र से होकर जाता है. हमने नेपाली अधिकारियों को नियमों और विनियमों के अनुसार हमारे क्षेत्र से उनके गांवों में जाने की अनुमति दी है. हमने उनसे भी सख्ती से कहा है कि वे केवल उन्हीं क्षेत्रों में जाएं, जिनके लिए अनुमति दी गई है. उन्होंने कहा, "एसएसबी नेपाल-सशस्त्र पुलिस बल में समकक्षों के साथ समन्वय में काम करते हुए नेपाल की ओर से भारत में किसी भी अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए हमेशा सतर्क रहता है.

इससे पहले भी हो चुका है दोनों देशों में इसे लेकर विवाद

कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए धारचूला से लिपुलेख को जोड़ने वाली सड़क खोलने के बाद पिछले साल भारत और नेपाल के बीच संबंधों में खटास आ गई थी. नेपाल की संसद ने 18 जून को एक संवैधानिक संशोधन पारित किया था जिसके तहत उसने सर्वसम्मति से एक नए राजनीतिक मानचित्र का समर्थन करने के लिए मतदान किया, जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया था. इसके बाद दोनों देशों में इसे लेकर संबंधों पर असर पड़ा था.

ये भी पढ़ें-

Manoj Sinha on Terror: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बड़ा बयान, ‘दो साल में आतंकमुक्त हो जाएगा जम्मू-कश्मीर’

Rajnath Ladakh Visit: लेह पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चुशूल में रेजांग ला युद्ध स्मारक का करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget