एक्सप्लोरर

Manoj Sinha on Terror: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बड़ा बयान, ‘दो साल में आतंकमुक्त हो जाएगा जम्मू-कश्मीर’

Manoj Sinha on Terror: एलजी मनोज सिन्हा ने कहा- हम आपको भरोसा देना चाहते हैं कि दो साल बाद जम्मू-कश्मीर में आपको आतंकवाद देखने को नहीं मिलेगा, इस दिशा में भारत सरकार काम कर रही है.

Manoj Sinha on Terror: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद (Terrorism) को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने बड़ा बयान दिया है. एलजी मनोज सिन्हा ने दावा किया है कि दो साल बाद जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. मनोज सिन्हा का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब घाटी में हाल फिलहाल में आतंकी घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है.

दो साल बाद आतंक देखने को नहीं मिलेगा- एनजी सिन्हा

जम्मू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ‘’जम्मू-कश्मीर में क़ानून व्यवस्था को लेकर निश्चित रूप से लोगों को चिंता रहती है. हम आपको भरोसा देना चाहते हैं कि दो साल बाद जम्मू-कश्मीर में आपको आतंकवाद देखने को नहीं मिलेगा, इस दिशा में भारत सरकार काम कर रही है.’’

केंद्रीय गृह सचिव ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

वहीं, कल केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कई मुठभेड़ों और आतंकियों के हमलों में नागरिकों की हत्या के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. करीब एक घंटे तक आयोजित बैठक में जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए. एक अधिकारी ने बताया कि गृह सचिव को जम्मू कश्मीर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया.

जम्मू कश्मीर में आतंक

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को गोपालपुरा में ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया. इसके अलावा, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के दो सहयोगियों को बुधवार को पुलवामा में पकड़ा गया. इस बीच, सोमवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. मुठभेड़ में मारे गए दो लोगों के परिवारवालों ने पुलिस के आरोप को खारिज कर दिया कि वे आतंकियों के ‘सहयोगी’ थे. पिछले महीने श्रीनगर में एक महिला प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी.

2021 में आतंकी समूहों ने भर्ती किए 117 आतंकवादी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2021 में अब तक कुल 117 आतंकवादियों को आतंकी संगठनों ने भर्ती किया है. उन्होंने कहा कि इन आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों ने काम पर रखा था. बल के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अब तक सीआरपीएफ की कुल 48 बटालियन को तैनात किया गया है. इसमें से 22 बटालियन को विशेष रूप से श्रीनगर के लिए जबकि 22 को शेष कश्मीर के लिए तैनात किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त पांच कंपनियों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है और इसे जल्द ही कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Rajnath Ladakh Visit: लेह पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चुशूल में रेजांग ला युद्ध स्मारक का करेंगे उद्घाटन

Sharad Pawar Targets BJP: अनिल देशमुख की गिरफ्तारी पर भड़के शरद पवार, बोले- जेल में डालने की BJP को चुकानी पड़ेगी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget