एक्सप्लोरर

बलिया में लापरवाही, बिना नमूना लिये दे दी कोरोना की जांच रिपोर्ट, सीएमओ से की शिकायत

कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है. प्रदेश के बलिया जिले में एक परिवार के बिना नमूने लिये उनकी जांच रिपोर्ट बना दी. इस मामले में जब सीएमओ से शिकायत की गई, तब जांच के आदेश दिये गये.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नमूने लिए बगैर कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिये जाने का मामला सामने आया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मोहल्ले के रहने वाले राघवेंद्र कुमार मिश्र ने जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है कि उन्होंने अपने भाई बृजेंद्र मिश्र के साथ 18 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोविड-19 जांच कराई थी. 20 अप्रैल को आई रिपोर्ट में बृजेंद्र में संक्रमण की पुष्टि हुई.

सीएमओ से की शिकायत 

राघवेंद्र ने शिकायती पत्र में लिखा है कि बृजेंद्र के संक्रमित होने के बाद 20 अप्रैल को ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उनके घर आई और परिवार के सभी सदस्यों की जांच की गई. बहरहाल, जांच रिपोर्ट में उनके माता-पिता में संक्रमण की पुष्टि हुई.

राघवेंद्र ने पत्र में कहा कि, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची तब उनके चाचा ऋषि कांत और मामा ब्रज नंदन घर पर नहीं थे, और नमूने न देने के बावजूद उनकी भी जांच रिपोर्ट दे दी गई, जिसमें बताया गया कि वे दोनों संक्रमित नहीं हैं.

25 अप्रैल को आया था फोन

उन्होंने कहा कि विगत 25 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें फोन कर बताया गया कि उनके परिवार के सदस्यों की 23 अप्रैल को जांच की गई थी जिसमें उनके भाई राजेंद्र मिश्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जबकि हकीकत यह है कि 23 अप्रैल को परिवार के किसी भी सदस्य की जांच नहीं की गई. राजेंद्र की जांच रिपोर्ट पहले ही मिल गई थी जो नेगेटिव थी. इस बारे में बताए जाने पर फोन करने वाले ने कहा "ठीक है, रिपोर्ट नेगेटिव कर देते हैं." मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिला सर्विलांस अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे. रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही होगी.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: संक्रमण की तेज होती रफ्तार के बीच सभी सरकारी दफ्तर एक मई तक बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget