एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में बढ़ेगा NDA का कुनबा! बीजेपी गठबंधन में शामिल होंगे ओम प्रकाश राजभर

यूपी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के प्रयास से अब एनडीए (NDA) का कुनबा राज्य में बड़ा होने जा रहा है. एनडीए में जल्द ही एक और दल शामिल हो सकता है.

UP News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद अब उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ी हुई है. सूत्रों की मानें तो यूपी में भी बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) का कुनबा बढ़ेगा. जल्द ही सुभासपा एनडीए में शामिल हो सकती है. सुभासपा को अपने पाले में लाने के लिए महीनों से प्रयासरत यूपी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) का प्रयास अंतिम पड़ाव पर हैं. 

सूत्रों के अनुसार ब्रजेश पाठक की दिल्ली में अमित शाह से इस सिलसिले में सोमवार को बात हो गई है. अब पार्टी के पूरे हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही गठबंधन पर मुहर लग जाएगी. प्रदेश नेतृत्व में सुभासपा को लेकर मन पहले ही बन चुका था. प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ धर्मपाल सिंह काफी पहले से इस ऑपरेशन में लगे हुए थे. बाद में सीएम योगी को भी मना लिया गया था.

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा की प्रयागराज में तैयारी पूरी, कई रूट्स पर डायवर्जन, 6 जोन में बंटा गंगानगर क्षेत्र

दिल्ली में हो चुकी है मुलाकात
सूत्रों का दावा है कि पिछले महीने ही सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर दिल्ली दौरे पर गए थे. जहां उनकी मुकालात दो बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो चुकी है. राजनीति के जानकारों की मानें तो ओपी राजभर ने भी इस बाबत अपना मन बना लिया है. बस बीजेपी आलाकमान से हरी झंडी मिलने का इंतजार किया जा रहा है. वहीं बीते दिनों जब अमित शाह लखनऊ आए थे तो भूपेंद्र चौधरी से इस गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है. 

दावा किया जा रहा है कि कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है, किस सिंबल पर राजभर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर बात फंसी हुई थी. इसी मामले को लेकर ही 2019 में भी राजभर एनडीए से अलग भी हुए थे. राजनीति के जानकार बताते हैं कि 2019 में राजभर की जिद्द थी कि उनके बेटे अरविंद राजभर को छड़ी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ाया जाए. 

राजभर को मंजूर नहीं
हालांकि 2019 में बीजेपी ने राजभर का ये सुझाव नहीं माना था, उसका कहना था कि जैसे ही सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से लोकसभा का चुनाव बीजेपी के सिंबल पर लड़ना चाहते हैं, वैसे ही घोषी सीट से अरविंद राजभर भी प्रत्याशी बन सकते हैं. जबकि राजभर को मंजूर नहीं हुआ और गठबंधन टूट गया था. 

सूत्रों की मानें तो अब एनडीएम में शामिल होने के बाद सुभासपा प्रमुख को पहले की तरह कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. इसके अलावा उनके बेटे अरविंद राजभर को बसपा से हारी हुई गाजीपुर लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया जाएगा. राजभर भी खुद गाजीपुर जिले की एक सीट से विधायक हैं. सूत्रों का दावा है कि पिछला चुनाव लड़कर हार चुके मनोज सिन्हा कश्मीर के एलजी हैं, उन्होंने खुद पार्टी हाईकमान से गाजीपुर सीट पर चुनाव लड़ने की अनिच्छा जाहिर की है. 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget