एक्सप्लोरर

UP Chunav 2022: विधानसभा चुनाव में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए एनसीबी ने बरेली में की बड़ी बैठक

विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीबी ने बरेली पुलिस लाइन में गोष्ठी का आयोजन किया. इस गोष्ठी में मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए निर्देश दिए गए.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीबी ने बरेली पुलिस लाइन में गोष्ठी का आयोजन किया. जिसमें चुनाव में किसी भी तरह से मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए निर्देश दिए गए. मीटिंग में बरेली रेंज के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे तो वही दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ज्ञानेश्वर सिंह, आईपीएस उपमहानिदेशक, उत्तरी क्षेत्र स्वापक नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली द्वारा ड्रग ट्रेड एवं उसके खतरे एवं दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया. अवैध शराब एवं मादक पदार्थ पर प्रभावी अंकुष लगाये जाने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 सकुशल, निष्पक्ष एवं दुष्प्रभाव रहित सम्पन्न कराये जाने के उदेष्य से विभिन्न विभागों के साथ हाइब्रिड मोड में समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया.
गोष्ठी निम्न उद्देश्य से आयोजित की गयी

  • Intelligence Gathering and Sharing
  • Enforcement and Supply Reduction
  • Demand and harm Reduction
  • Awareness
  • Formulation of Joint Action Plan to curb menace of Drug and Drug Money for conduction Free and Fair Election

UP Chunav 2022: विधानसभा चुनाव में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए एनसीबी ने बरेली में की बड़ी बैठक

पुलिस को अधिक प्रभावी कार्रवाई के मिले निर्देश
संजीव गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध में सभी को अवगत कराया गया. पुलिस को और अधिक प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बारीकी से निर्देश दिये. पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, बरेली द्वारा परिक्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुध्द की गयी कार्यवाहियों के सम्बन्ध में सभी को अवगत कराया गया. जनपद बरेली में की गयी उल्लेखनीय कार्यवाहियों के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया जिसकी प्रशंसा उपमहानिदेशक, उत्तरी क्षेत्र स्वापक नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली, पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं डा0 नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमांयूँ परिक्षेत्र द्वारा की गयी.

ज्वाइंट एक्शन ग्रुप बनाने का मिला सुझाव
डॉ. नीलेश रतन भरणे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमांयूँ परिक्षेत्र ने आगामी विधान सभा निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समन्व्य करने के लिए ज्वाइन्ट एक्शन ग्रुप बनाने का सुझाव दिया. बार्डर के जनपदों से समन्व्य के प्रत्येक बिन्दु पर बारीकी से चर्चा की. कुमायूँ परिक्षेत्र एवं बरेली परिक्षेत्र पुलिस के बीच और बेहतर समन्व्यय एवं संयुक्त कार्यवाही के लिए सभी का आवाह्न किया गया. श्री भंडारी कमाडेंट, एसएसबी, पीलीभीत द्वारा भारत नेपाल बार्डर पर पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त गश्त करके सघन निगरानी रखने की बात बतायी. ड्रग्स के विरुध्द जागरूकता का अभियान चलाये जाने सम्बन्धी सुझाव भी दिये. श्री यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना विभाग, बरेली द्वारा अभिसूचनाओं के आदान प्रदान एवं मादक पदार्थों के विरुध्द किस प्रकार प्रभावी कार्यवाही की जा सकती है के सम्बन्ध में निर्देशित किया.


UP Chunav 2022: विधानसभा चुनाव में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए एनसीबी ने बरेली में की बड़ी बैठक

मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्य योजना तैयार की गई
हाइब्रिड गोष्ठी समाप्त होने के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली, उप आबकारी आयुक्त, बरेली एवं प्रशान्त कुमार, जोनल डायरेक्टर नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, उत्तर प्रदेश रीजन, लखनऊ द्वारा जनपद बरेली के समस्त अधिकारियों के साथ मादक पदार्थों की रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। इस गोष्ठी का अंत सभी प्रतिभागियों  को  (https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/) मादक पदार्थों के विरुध्द जिन्दगी को हाँ और नशे को ना कहें (Say Yes to Life, No to Drugs) ई-शपथ दिलाकर किया गया.

गोष्ठी में कई बड़े अधिकारियों ने लिया हिस्सा
दिल्ली से:

  • ज्ञानेश्वर सिंह, आईपीएस उपमहानिदेशक, उत्तरी क्षेत्र स्वापक नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली (DDG NCB North India Region, Delhi)
  • जोनल डायरेक्टर नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, एनसीआर रीजन, दिल्ली (Zonal Director NCR Region)
  • जोनल डायरेक्टर नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, उत्तराखण्ड रीजन (Zonal Director UK Region)

लखनऊ सेः

  • संजीव गुप्ता, आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, उ0प्र0 लखनऊ।

उत्तराखण्ड सेः

  • डा0 नीलेश आनन्द भरणे, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमांयूँ परिक्षेत्र
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल

बरेली सेः

  • प्रशान्त कुमार, जोनल डायरेक्टर नार्कोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, उत्तर प्रदेश रीजन, लखनऊ (Zonal Director UP Region)
  • रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र बरेली
  • रोहित सिंह सजवाण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली
  • यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना विभाग बरेली
  • रवीन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, नगर, बरेली

पीलीभीत सेः

  • दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत
  • सेनानायक, सीमा सुरक्षा बल पीलीभीत (नेपाल बार्डर)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget