एक्सप्लोरर

Navaratri 2024: आगरा में माता रानी के विसर्जन के लिए उमड़ा जनसैलाब, बनाए गए थे विशेष कुंड

Navaratri 2024 in Agra: आगरा में कल नवरात्र के आखिरी दिन यमुना घाट पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया था.

Agra News Today: पूरे देश में बीते 9 दिनों तक नवरात्र की धूम देखी गई. शनिवार (13 अक्टूबर) को घाटों पर माता रानी के प्रतिमा के विसर्जन के लिए लंबी कतार नजर आई, इस दौरान देवी मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया. इस मौके पर आगरा से होकर बहने वाली यमुना नदी के घाट पर भी श्रद्धालु का जमघट नजर आया. 

आगरा में यमुना नदी पर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नचाते गाते हुए पहुंचे. प्रतिमाओं के विसर्जन और शोभायात्रा को लेकर यमुना किनारे रोड पर दो दिन के लिए रूट डायवर्ट किया गया था. इससे पहले श्रद्धालुओं ने 9 दिन तक दुर्गा माता की पूजा अर्चना की और कल शनिवार को प्रतिमा विसर्जन का था. 

9 दिनों तक रही नवरात्र की धूम
नवरात्र के पावन पर्व पर भक्त माता रानी की प्रतिमा को लेकर पहुंचे, इससे पहले उन्होंने पूरे 9 दिन माता रानी की पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं ने नवरात्र के पावन पर्व को खूब धूमधाम से मनाया. कल टोलियों के रूप में शहर भर से श्रद्धालुओं का तांता उमड़ पड़ा.

विसर्जन के लिए माता दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा के रुप में भक्त गुलाल उड़ाते और जयकारों के साथ चल कर घाट पर पहुंचें. शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भजन पर भक्त झूमते नजर आए. पूरे नवरात्र के दौरान शहर भर में जगह- जगह पंडाल बनाकर स्थानीय लोगों ने 9 दिनों तक उत्सव मनाया.

विसर्जन के लिए बनाए गए थे कुंड
आगरा की सड़कों पर कल सुबह से श्रद्धालुओं का जनसैलाब नजर आया. यमुना किनारा रोड पर भक्त माता रानी की प्रतिमा के लिए लगातार टोलियों में पहुंच रहे थे. यमुना नदी के घाट पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर कुंड तैयार किया गया था, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. 

कई श्रद्धालु प्रतिमा को बड़ी गाड़ियों पर लेकर पहुंचें, जबकि कई लोग डीजे पर भजन बजाते हुए शोभायात्रा के साथ पहुंचे. यमुना नदी में विसर्जन पर रोक के चलते नगर निगम ने अस्थाई कुंड बनाए थे, जहां विसर्जन किया जा रहा है. यमुना नदी किनारे कैलाश घाट, बल्केश्वर घाट, दशहरा घाट और हाथी घाट पर अस्थाई कुंड बनाए गए. जिनमें श्रद्धालु ने श्रद्धाभाव से प्रतिमा का विसर्जन किया.

पुलिस रही मुस्तैद
प्रतिमा विसर्जन के मौके पर कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया और लोगों प्रसाद बांटा गया. प्रतिमा विसर्जन के दौरान असुविधा न हो और आम लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया था. यमुना किनारे रोड पर वाहनों के आवगमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. माता रानी के प्रतिमा विसर्जन और दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस भी मुस्तैद नजर आई.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गोली लगने से BSP पार्षद घायल, शस्त्र पूजा के दौरान अचानक चल गई थी 'डबल बैरल गन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget