एक्सप्लोरर

यूपी: 15 लाख की सुपारी से शुरू हुई हत्या की चेन, राष्ट्रीय पहलवान मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया

Baghpat News: पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी बाइक पर जा रहे रामवीर को रोकने की कोशिश की गई. उसने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया.बाकी साथियों की तलाश जारी है.

उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें नोएडा के डाटा मेनेजर की हत्या में शामिल कुश्ती का राष्ट्रीय खिलाड़ी रामवीर उर्फ़ भूरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. रामवीर ने सुपारी के रुपए के बंटवारे में अपने साथी दूधिया विपिन उर्फ़ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है.

बता दें कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी विपिन उर्फ गोधू की 7 जुलाई की रात बाघू मार्ग पर गोली मारकर हत्या की गई थी. अगले दिन उसका शव गन्ने के खेत में मिला, जबकि उसकी बाइक और चप्पल सड़क पर पड़ी थी. पुलिस की छानबीन में पता चला कि हत्या का कारण नोएडा के डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा की हत्या की सुपारी के 4 लाख रुपये को लेकर विवाद था.

सचिन ने दी थी मंजीत मिश्रा की सुपारी

जांच में सामने आया कि बाघू गांव के प्रवीण ने दिल्ली में सचिन राठौर की दुकान पर काम करते हुए रामवीर और विपिन की मुलाकात सचिन से कराई थी. सचिन ने अपनी बहन मेघा राठौर से प्रेम विवाह करने वाले मंजीत मिश्रा (दरभंगा, बिहार) की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी. प्रवीण ने सुपारी के 5 लाख रुपये एडवांस में लिए और विपिन को दे दिए, लेकिन विपिन के जेल जाने के बाद प्रवीण ने विनय और प्रिंस भाटी को 2 लाख रुपये देकर मंजीत की हत्या करवा दी थी. नोएडा पुलिस ने प्रवीण को भी गिरफ्तार कर लिया.

विपिन के जेल से जमानत पर छूटने के बाद रामवीर ने अपने हिस्से के 2 लाख रुपये मांगे, लेकिन विपिन ने इंकार कर दिया. इसी विवाद में रामवीर ने सरूरपुर कलां गांव के राहुल के साथ मिलकर बाघू मार्ग पर विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस मुठभेड़ में रामवीर घायल

12 जुलाई को सुबह नयागांव के पास बाघू मार्ग पर बागपत कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी बाइक पर जा रहे रामवीर को रोकने की कोशिश की गई. उसने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया. पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, और कारतूस बरामद किए.

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि रामवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और फरार आरोपी राहुल की तलाश जारी है. बागपत पुलिस ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट नोएडा पुलिस को भेज दी है.

गैंगस्टर एक्ट की तैयारी

इसके साथ ही एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि विपिन और रामवीर ने मिलकर नोएडा के डाटा मैनेजर मंजीत मिश्रा की हत्या की थी. इस मामले में कई आरोपियों को नोएडा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है. बागपत पुलिस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए नोएडा पुलिस को रिपोर्ट भेजी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget