एक्सप्लोरर

फुटपाथ पर परिवार संग रहने को मजबूर नेशनल हॉकी प्लेयर, प्राधिकरण ने सील किया है मकान

नेशनल हॉकी प्लेयर मोहम्मद तालिब आज परिवार संग फुटपाथ पर जिंदगी बिताने पर मजबूर है. फ्लैट की किश्त ना जमा होने पर अथॉरिटी उनके मकान को सील कर चुकी है. उन्होंने अब सीएम योगी और पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में हॉकी का एक राष्ट्रीय खिलाड़ी गरीबी व बेबसी के चलते परिवार संग फुटपाथ पर जिंदगी बिताने को मजबूर है. किश्त जमा नहीं होने पर विकास प्राधिकरण ने सामान बाहर निकालकर उसके मकान को सील कर दिया है. सिर पर छत ना होने के कारण ये खिलाड़ी परिवार संग फुटपाथ पर बैठकर अपनी मुफलिसी पर आंसू बहा रहा है. इस होनहार खिलाड़ी ने मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है.

हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद तालिब गले में मेडल लटकाए और हाथ में सर्टिफिकेट लिए विकास प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं. पिछले सात सालों से हॉकी के दर्जनों नेशनल टूर्नामेंट में शिरकत कर चुके तालिब शहर के तुलसीपुर इलाके में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्पोरेशन कॉलोनी के छोटे से फ्लैट में रहा करते थे, लेकिन अब वह बेघर हो चुके हैं. बेघर होने के बाद उन्होंने अपना सारा सामान फुटपाथ पर ही रखा हुआ है.

तालिब ने जो मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी जीती हैं, वह भी सड़क किनारे धूल फांक रहे हैं. मजबूरन तालिब ने अब पीएम मोदी और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. तालिब का कहना है कि खेलो इंडिया का नारा और गरीबों को मकान देने वाले पीएम मोदी गुहार सुनकर उनके परिवार के साथ इंसाफ जरूर करेंगे.

12 साल की उम्र से हॉकी खेल रहे तालिब तालिब मात्र 12 साल की उम्र से हॉकी खेल रहे हैं. वह 2014 से अब तक यूपी, पंजाब और मध्य प्रदेश के साथ ही कई दूसरी टीमों से राष्ट्रीय स्तर के और सब जूनियर, जूनियर और सीनियर टूर्नामेंट खेल चुके हैं. इन दिनों वह कोलकाता में चल रही बंगाल लीग में कस्टम की टीम से खेल रहा थे, लेकिन परिवार के बेघर होने की जानकारी मिलने पर वो टूर्नामेंट छोड़कर प्रयागराज वापस आ गए. फुटपाथ पर परिवार संग रहने को मजबूर नेशनल हॉकी प्लेयर, प्राधिकरण ने सील किया है मकान

तालिब के परिवार का कहना है कि देश में हॉकी का नाम रोशन करने वाले इस होनहार खिलाड़ी को बेघर करने से पहले सरकारी नुमाइंदों को थोड़ी रियायत जरूर बरतनी चाहिए थी. उनका आरोप है कि रिश्वत के पैसे न देने की वजह से उनके साथ नाइंसाफी की गई है. तालिब के कोच अरशद अल्वी ने भी कहा है कि बेघर होकर फुटपाथ पर आने से उसका करियर प्रभावित हो सकता है.

2014 में निरस्त हुआ फ्लैट का आवंटन दरअसल, विकास प्राधिकरण ने साल 2000 में तालिब के पिता शाह आलम से 25 हजार रुपये लेकर उन्हें तुलसीपुर इलाके की कार्पोरेशन कालोनी में ईडब्लूएस कैटेगरी का फ्लैट आवंटित किया था. कई बार किश्त जमा नहीं कर पाने पर साल 2009 में बकाया बढ़कर डेढ़ लाख रूपये से ज्यादा हो गया. इस बीच आई ओटीएस यानी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के जरिये तालिब के पिता को दो किश्त में पूरे बकाये का भुगतान करने को कहा गया. पहली किश्त उन्होंने जमा कर दी. दूसरी में करीब दो हफ्ते की देरी हो गई तो प्राधिकरण के बाबुओं ने पैसा जमा करने से मना कर दिया. तालिब का परिवार लगातार गुहार लगाता रहा, लेकिन प्राधिकरण से लेकर कोर्ट तक उन्हें कहीं राहत नहीं मिली. प्राधिकरण ने साल 2014 में फ्लैट का आवंटन निरस्त कर दिया.

पांच दिन पहले 18 मार्च को सरकारी अमले ने पुलिस की मौजूदगी सारा सामान बाहर निकालकर फ्लैट को सील कर दिया. तालिब का परिवार बकाया सारी किश्त देने को तैयार है, लेकिन अफसरों का दावा है कि इस फ्लैट को दोबारा लेने के लिए उन्हें अब आज की कीमत से तकरीबन साढ़े 21 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. इसके बाद उन्हें नये सिरे से एलाटमेंट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

बिहार विधानसभा में बवाल, अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र पर कातिलाना हमला

VC के बाद अब योगी के मंत्री को हुई अजान से दिक्कत, बोले- पूजा करने में होती है समस्या

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget