एक्सप्लोरर

प्रयागराज: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के फ्लैट का आवंटन रद्द, एबीपी गंगा पर खबर दिखाने के बाद दोबारा मिली चाभी

एबीपी गंगा की खबर का असर हुआ है. राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद तालिब को अब अपना मकान मिल गया है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एबीपी गंगा चैनल की खबर का बड़ा असर हुआ है. एबीपी गंगा पर खबर दिखाए जाने के बाद हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद तालिब को उसके मकान से बेदखल किये जाने के मामले में सरकारी अमले ने दखल देते हुए उसे मकान की चाभी वापस कर दी है. तालिब और उसका परिवार आज एबीपी गंगा की मौजूदगी में अपने घर में फिर से दाखिल हो गया. इस मौके पर पूरे परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी. तालिब समेत उसके पूरे परिवार ने इस दौरान एबीपी गंगा चैनल का बार बार शुक्रिया अदा किया और कहा कि चैनल पर खबर दिखाए जाने के असर की वजह से ही वह फुटपाथ से फिर से अपने आशियाने में वापस आ गए हैं. परिवार ने आज एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में अपनी खुशियां बांटी.

राष्ट्रीय खिलाड़ी का फ्लैट का आवंटन रद्द हुआ था 

गौरतलब है कि हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद तालिब के परिवार ने प्रयागराज के तुलसीपुर इलाके की कार्पोरेशन कालोनी में विकास प्राधिकरण से किश्त पर एक फ़्लैट लिया था. किश्त अदा न कर पाने की वजह से प्राधिकरण ने सात साल पहले इस फ़्लैट का आवंटन रद्द कर दिया था. हफ्ते भर पहले अठारह मार्च को प्राधिकरण की टीम ने इस फ़्लैट से तालिब के परिवार का सामान बाहर निकालकर वहां ताला जड़ दिया था. इससे पूरा परिवार फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे आ गया था.

एबीपी गंगा की खबर का असर

परिवार के बेघर होने की जानकारी मिलने पर बंगाल लीग खेल रहे तालिब को भी कोलकाता से वापस प्रयागराज आना पड़ा था. अपने मेडल गले में टांगकर और ट्राफियों को हाथ में लेकर तालिब के सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और फुटपाथ पर बैठने की खबर एबीपी गंगा चैनल ने प्रमुखता से दिखाई थी. इस मामले में सरकारी अमले ने पहल करते हुए तालिब के परिवार को चाभी वापस कर दी है. उन्हें दोबारा आवंटन के लिए एक महीने को मोहलत दी है. साथ ही बकाये और मौजूदा अनुमानित कीमत की रकम भी घटा दी है. हालांकि, तालिब और उसके परिवार के साथ ही कोच अरशद अल्वी ने भी सत्रह लाख रूपये की देनदारी वाली रकम माफ़ करने या उसमे छूट देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें.

जब बीहड़ों में गरजती बंदूकें तय करती थी चुनाव का नतीजा, खौफ के साये में पड़ते थे वोट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget