एक्सप्लोरर

UP Politics: नरेश उत्तम पटेल ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा, बोले-'यूपी बना हत्याओं का प्रदेश'

Uttar Pradesh: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है, लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया गलत आंकड़े बताकर रोजगार देने का दम भर रहे हैं.

Naresh Uttam Patel Surrounded CM Yogi Adityanath: यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) पहुंचे सपा (Samajwadi Party) प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) को सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा "यूपी हत्याओं का प्रदेश बनकर रह गया है. प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है. आए दिन प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं."

उन्होंने रविवार को  पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में खुले आम हत्याएं हो रही हैं. नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कोर्ट में हत्या होना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने  कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है. महिलाएं, नौजवान, किसान यहां तक की व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है. प्रदेश सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है. प्रदेश में आलोचकों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उनका उत्पीड़न किया जा रहा है.

नरेश उत्तम पटेल बोले-' BJP के लोग झूठी बयानबाजी करते हैं'
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है, लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया गलत आंकड़े बताकर रोजगार देने का दम भर रहे हैं. नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा का भी हाल बेहाल है. अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं. गरीब अपने इलाज के लिए इधर उधर भटक रहा है. विभाग के मंत्री अपनी नाकामियां छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ग्रह विभाग की बातें करते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग केवल झूठी बयानबाजी करते हैं. यही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि बीजेपी के नेता केवल चुनाव में लगे रहते हैं.

सीएम योगी पर भी साधा निशाना
सीएम योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा " प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने प्रदेश के समस्याओं को छोड़कर दूसरे राज्यों के चुनाव में लगे रहते हैं. बिजली फ्री देने का वादा किया था, लेकिन किसानों को बिजली नहीं दी जा रही है. प्राइवेट ट्यूबबेल कनेक्शन धारी किसानों से भारी बिल वसूला जा रहा है." साथ ही उन्होंने कहा कि वो जनता को जागरूक करेंगे और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

Gangster Sanjeev Jeeva: संजीव जीवा की हत्या के मामले को आरोपी ने और उलझाया, पुलिस के दी गईं ज्यादातर जानकारियां गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM पुष्कर सिंह धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
अलीगढ़ फैक्ट्री लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
अलीगढ़ फैक्ट्री लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget