एक्सप्लोरर

UP Election: यूपी चुनाव में किसका साथ देगी भारतीय किसान यूनियन, नरेश टिकैत ने साफ-साफ दिया जवाब

UP Election 2022: बीकेयू के नेता नरेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन इन चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को समर्थन नहीं देगा.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में किसानों का वोट बेहद अहम है. ऐसे में भारतीय किसान यूनियन किस राजनीति दल और गठबंधन को समर्थन देने जा रही है इसे लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है. बीकेयू के नेता नरेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन इन चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को समर्थन नहीं देगा. इससे पहले रविवार को नरेश टिकैत ने ही सपा-आरएलडी को समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है. 

नरेश टिकैत ने कही ये बात

नरेश टिकैत ने कहा कि “भाकियू अराजनीतिक संगठन है और ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ का हिस्सा है. भाकियू विधानसभा चुनाव से अलग है और किसी दल या गठबंधन का समर्थन नहीं करेगा.” दरअसल रविवार को बुढ़ाना विधानसभा सीट से टिकट मिलने की घोषणा होने के बाद आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी राजपाल बालियान नरेश टिकैत से मिलने सिसौली गांव में पहुंचे थे. इस दौरान टिकैत ने इस गठबंधन को समर्थन देने और उनके प्रत्याशी को जिताने की अपील की थी. 

संजीव बालियान से भी हुई मुलाकात

अगले दिन सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी उनसे मुलाकात की, इस मुलाकात के बाद नरेश टिकैत ने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया. उनका कहना है कि वो किसी को भी समर्थन नहीं देंगे.  

किसी को भी समर्थन नहीं करेगी भाकियू

पिछले दिनों किसानों में बीजेपी के खिलाफ खासी नाराजगी देखने को मिल रही थी. लंबे समय तक चले किसान आंदोलन की वजह से किसानों और भाकियू नेताओं ने भाजपा नेताओं का सिसौली में ‘प्रवेश बंद’ कर दिया था. इस आंदोलन के बाद ये पहली बार था जब केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सिसौली पहुंचे थे. टिकैत ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी उनके गांव में आ जा सकता है. किसी पर कोई प्रतिबंध नहीं है, यहां सभी का स्वागत है. ”

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी यह पार्टी, ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

UP Election 2022: बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लड़ेंगी इलाहाबाद वेस्ट सीट से चुनाव, AIMIM ने दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget