एक्सप्लोरर

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, कहा- '22 जनवरी को अयोध्या आने का मन न बनाएं'

PM Modi in Ayodhya: प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या वासियों से देश दुनिया के अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार होने की अपील की. इसके अलाव पीएम मोदी ने अयोध्या को स्वच्छ बनाने का अनुरोध किया.

PM Narendra Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को देश के नागरिकों से 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि (राम लला का प्राण प्रतिष्ठा का) कार्यक्रम विधिपूर्वक हो जाने के बाद, वे अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं. प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी के राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और एक रैली को संबोधित किया. अयोध्या में राम मंदिर निर्माणाधीन है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा जिसमें मोदी शामिल होंगे.

मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरी सभी देश वासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है कि 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन न बनाएं. हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी का साक्षी बनने के लिए वे (लोग) स्वयं अयोध्‍या आएं लेकिन आप भी जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है.''

उन्होंने कहा, ''अयोध्या में सबका पहुंचना बहुत मुश्किल है, इसलिए देश भर के राम भक्तों को, विशेषकर उत्तर प्रदेश के राम भक्तों से हाथ जोड़कर प्रणाम के साथ प्रार्थना है, आग्रह है कि 22 जनवरी को विधि पूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद 23 जनवरी के बाद अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं. अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं.''

साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है- पीएम मोदी

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ''प्रभु राम जी को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कर नहीं सकते. प्रभु श्री राम जी पधार रहे हैं तो हम भी कुछ दिन इंतजार करें. साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करें. इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से मेरी आप सबसे बार-बार प्रार्थना है कि कृपा करके आप प्रभु राम के दर्शन, अयोध्या का नव्‍य, भव्य, दिव्य मंदिर आने वाले सदियों तक दर्शन के लिए उपलब्ध है.''

उन्होंने यह भी कहा, ''मैं 140 करोड़ देशवासियों से अयोध्‍या की इस पवित्र भूमि से प्रार्थना कर रहा हूं, प्रभु राम की नगरी से प्रार्थना कर रहा हूं कि आप 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु राम विराजमान हों तो अपने घरों में भी श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं. शाम पूरे हिंदुस्तान में जगमग जगमग होनी चाहिए.''

अयोध्या को स्वच्छ बनाने का पीएम मोदी ने किया अनुरोध

उन्होंने खासतौर से अयोध्या वासियों से देश दुनिया के अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार होने की अपील की. मोदी ने अयोध्या को स्वच्छ बनाने का अनुरोध किया और देश भर के लोगों से प्रार्थना की कि भव्य राम मंदिर निर्माण से पहले देश के सभी तीर्थ स्थलों पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता का एक बड़ा अभियान चलाया जाए. उन्होंने लोगों से 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दिन से स्वच्छता का एक बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए.

PM Modi Ayodhya Visit: कौन है अयोध्या की वो महिला, जिसके घर जाकर पीएम मोदी ने पी चाय, यहां पढ़ें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget