एक्सप्लोरर

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर, दो घंटे बढ़ाया जाएगा परिचालन का समय

UP News: दिल्ली, गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत के परिचालन का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है. यात्रियों की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

Meerut News: नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली,गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत के परिचालन का समय कल यानी 20 मई से दो घंटे बढ़ जाएगा. यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी ने ये फैसला लिया है.इससे यात्रियों को काफी लाभ होगा और उन्हें अब देरी से भी नमो भारत ट्रेन मिल सकेगी.

नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों को कल यानी 20 से रात 10 बजे तक ट्रेन उपलब्ध हो सकेंगी. नई समय सारिणी आने के बाद सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नमो भारत ट्रेनें उपलब्ध होंगी.अभी तक सोमवार से शनिवार सुबह 6 से रात 8 बजे तक और रविवार को सुबह 8 से रात 8 बजे तक नमो भारत चल रही थी, लेकिन अब इसके परिचालन में दो घंटे की और बढ़ोतरी की गई है, जिसका यात्रियों को काफी लाभ होगा.

अभी साहिबाबाद से मोदीनगर तक हो रहा है संचालन
दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर अभी साहिबाबाद से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि अभी तक ये सफर 34 किलोमीटर का है, जबकि इसकी कुल लंबाई 82 किलोमीटर है. इसके कॉरिडोर के बाकी हिस्से पर निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है और जल ही नमो भारत की पहुंच और भी इलाकों तक पहुंच जाएगी.

निरीक्षण के बाद ट्रेन को मिलेगी हरी झंडी
मेरठ साउथ स्टेशन पर तक नमो भारत के पहुंचने का सफर जल्द पूरा होने वाला है.परतापुर तिराहे के पास मेरठ साउथ स्टेशन बनकर तैयार हो गया है.बताया जा रहा है इसी महीने के अंत तक कभी भी मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर का निरीक्षण हो सकता है.उनके निरीक्षण के बाद ट्रेन को हरी झंडी मिल जाएगी.इसके बाद साहिबाबाद से जो नमो भारत मोदीनगर तक चल रही है उसका संचालन मेरठ साउथ तक हो जाएगा.ये मेरठ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी क्योंकि नमो भारत की मेरठ में भी एंट्री हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: मां ने बेच दी 2 बीघा जमीन, बेटी को दिए 40 लाख, कम पैसा मिलने पर नाराज बेटे ने की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना
'जितना उल्टा-सीधा बोलेंगे BJP उन्हें...', राजभर पर सपा नेता ने साधा निशाना

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget