एक्सप्लोरर

Nainital News: उत्तराखंड स्थापना दिवस को लेकर शुरू हुआ महा अभियान, शिप्रा नदी को 20 KM तक किया गया साफ

Uttarakhand Foundation Day: डीएम ने कहा, जब तक बच्चे जागरूक नहीं होंगे, तब तक शहर साफ नहीं हो सकता है. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल (Nainital) और आसपास जिला प्रशासन ने गांव और शहरी क्षेत्रों, स्कूलों, नगर निकायों में राज्य स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) के शुभ अवसर पर एक वृहद सफाई महा अभियान कार्यक्रम (Cleanliness Drive) का आयोजन किया. अभियान के दौरान भवाली की शिप्रा नदी को भवाली से खैरना तक लगभग 20 किमी साफ किया गया. जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के नेतृत्व में एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया. अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं, सहायता समूहों, महिलाएं, पीआरडी, एनजीओ, जिला पंचायत, नगरपालिका, वन विभाग और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 

डीएम ने बच्चों से कही ये बात
इस मौके पर जिलाधिकारी ने खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि बच्चे, चॉकलेट, चिप्स, टॉफी, बिस्कुट इत्यादि जिस चीज का भी उपयोग करते हैं, वे उनके रैपरों को इधर-उधर न फेंकते हुए बोतल या थैली में एकत्रित कर लें. बच्चे उसे अपने-अपने विद्यालयों में जमा करवाएं ताकि वहां से नगर पालिका या जिला पंचायत के लोग उसका सही ढंग से निस्तारण कर सकें. उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे जागरूक नहीं होंगे, तब तक शहर साफ नहीं हो सकता है. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें.
Nainital News: उत्तराखंड स्थापना दिवस को लेकर शुरू हुआ महा अभियान, शिप्रा नदी को 20 KM तक किया गया साफ

यह सभी की है जिम्मेदारी-डीएम
जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और घर-घर तक इसका संदेश पहुंचाना है ताकि जनपद को प्लास्टिक, पॉलीथिन और वेस्टेज सामग्री से निजात मिल सके. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना सब की जिम्मेदारी है. जब सभी अपने-अपने घरों और अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ रखेंगे तभी जनपद को प्लास्टिक मुक्त किया जा सकेगा. उन्होंने जनपद के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घर और आसपास को स्वच्छ रखे और अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी कूढ़े के प्रति जागरूक करें. आज चलाए गए अभियान में भवाली क्षेत्र से 14 क्विंटल, कैंची धाम क्षेत्र में 80 कट्टे प्लास्टिक और कूढ़ा एकत्र किया गया.

Meerut: 'हर-हर शंभू' फेम फरमानी नाज का भाई गिरफ्तार, पिता और जीजा फरार, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget