एक्सप्लोरर

नैनीताल रेप केस: कानून व्यवस्था नियंत्रण में, भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क, बोले कमिश्नर दीपक रावत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से शहर के कई हिस्सों में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. अब पर्यटनों की सुरक्षा को लेकर कमिश्नर दीपक रावत का बयान सामने आया है.

Nainital News: नैनीताल में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद तीसरे दिन भी जन आक्रोश जारी है. शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन और धरने किए जा रहे हैं. घटना से उपजे जन संतोष के बीच प्रशासन भी पूरी सक्रियता से मोर्चा संभाले हुए है. इस बीच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने शहर की स्थिति को नियंत्रण में बताया है और पर्यटकों से किसी भी प्रकार की चिंता न करने की अपील की है.

कमिश्नर दीपक रावत ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा, “नैनीताल में अब कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है. जिस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, वह समाज को झकझोरने वाली है, लेकिन प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब न्याय की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ चल रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी और किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी.

नैनीताल आने वाले पर्यटक डरे नहीं- कमिश्नर रावत
कमिश्नर रावत ने नैनीताल आने वाले पर्यटकों से अपील कि, वे भयभीत न हों और भ्रामक सोशल मीडिया संदेशों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, रामगढ़, मुक्तेश्वर जैसे तमाम पर्यटन स्थल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुरक्षित हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं और विशेष पुलिस सहायता केंद्र पर्यटकों की सुविधा के लिए सक्रिय हैं.

कमिश्नर ने यह भी बताया कि स्थानीय नागरिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से शांति व्यवस्था बहाल कर ली गई है. उन्होंने कहा कि, “शांति और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा का पूरा भरोसा दिया जाता है.”

नैनीताल की घटना को लेकर जिला पर्यटन अधिकारी ने क्या बोला?
हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में स्थानीय लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपी को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. लेकिन इन प्रदर्शनों में अब कोई हिंसा नहीं हो रही है और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है. प्रशासन लोगों की भावनाओं को समझते हुए पूरी संवेदनशीलता से हालात संभाल रहा है.

जिला पर्यटन अधिकारी के अनुसार, इस घटना का नैनीताल आने वाले पर्यटकों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा कि “पर्यटक स्थलों पर लोगों की आवाजाही सामान्य है और किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो रही है. होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन सेवाएं और अन्य सुविधाएं पूर्ववत संचालित हो रही हैं.”

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- कमिश्नर रावत
कमिश्नर रावत ने नागरिकों और पर्यटकों दोनों से अपील की है कि, वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी असत्य या भ्रामक संदेश पर भरोसा न करें. उन्होंने कहा कि “जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखे हुए हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

नैनीताल जैसे शांतिप्रिय पर्यटन स्थल पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने निश्चित रूप से लोगों को उद्वेलित किया है, लेकिन प्रशासन की तत्परता और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के भरोसेमंद बयान ने हालात को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पर्यटकों को भी यह भरोसा दिया गया है कि वे पूरी निश्चिंतता के साथ अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं. प्रशासन की यह सजगता ही है जो नैनीताल की गरिमा को सुरक्षित बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें- UP के 12 नगरों में होगा आवासीय परियोजनाओं का विस्तार, सीएम योगी ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget