एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा का जिम्मेदार कौन? स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा विवादित बयान

Maharashtra स्थित Nagpur में हिंसा के बाद सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा किया है.

Nagpur News: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र स्थित नागपुर में हुई हिंसा को लेकर विवादित बयान दिया है. स्वामी ने नागपुर हिंसा के लिए हिंदू संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने औरंगजेब और नागपुर हिंसा को लेकर प्रयागराज में ABP News से की गई बातचीत में बयान  दिया

उन्होंने कहा कि  बीजेपी की साजिश से नागपुर में दंगा हुआ. जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी ने साजिश रची थी. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा - देश में औरंगजेब से पहले नाथूराम गोडसे पर चर्चा होनी चाहिए. इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि अगर औरंगजेब की कब्र खुदे तो क्या नाथूराम गोडसे का समाधि स्थल होना चाहिए. औरंगजेब ने अगर अपने पिता को जेल में कैद किया था तो नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता की हत्या की थी. नाथूराम गोडसे ज्यादा बड़ा अपराधी है.

BNS की समीक्षा बैठक के बीच चंद्रशेखर आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग

परंपराओं को भी खत्म करने की कोशिश- स्वामी
उन्होंने कहा कि - औरंगजेब की कब्र के बहाने परंपराओं को भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है. भारतीय परंपरा में लोग अपने दुश्मनों के भी अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं. ऐसे में 350 साल पहले मौत की नींद सो चुके व्यक्ति की कब्र खोदकर आखिरकार क्या संदेश दिया जा रहा है. नागपुर में बीजेपी के इशारे पर हिंदू संगठनों ने जमकर हिंसा की है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने संभल में सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाले मेले की इजाजत नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जताई है.उन्होंने कहा है कि जो भी मेले और आयोजन परंपरागत तौर पर होते रहे हैं, उन पर रोक नहीं लगनी चाहिए. ऐसे आयोजनों को सियासी चश्मे से नहीं देखना चाहिए.

स्वामी ने यूपी सरकार को भी घेरा
स्वामी प्रसाद मौर्य के मुताबिक देश में 1100 साल तक मुसलमानो का शासन रहा, लेकिन हिंदू कभी असुरक्षित नहीं रहे. आज हिंदुत्व का दंभ भरने वाले मोदी और योगी के राज में अगर हिंदू खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो उस पर विचार होना चाहिए..स्वामी प्रसाद मौर्य संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के लिए प्रयागराज आए हुए थे  बसपा संस्थापक काशीराम के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर 15 मार्च से स्वामी प्रसाद मौर्य ने यात्रा शुरू की है.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी की सरकारों पर जमकर निशाना भी साधा. उन्होंने महंगाई - बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा. पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि ऐसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही बीजेपी लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Indigo Flight: आसमान में 'आपातकाल', यात्री बेहाल...सुलगते सवाल | Janhit | Chitra Tripathi | Delhi
Sandeep Chaudhary: IndiGo को लेकर बढ़ी हलचल....पूरा देश परेशान!| Seedha Sawal | Indigo News
Indigo Flight News Today: कैंसिल उड़ान...पब्लिक परेशान! | ABP Report | ABP News
Indigo Flight Ticket Cancellation: इंडिगो की गलती.. भुगत रहे यात्री! | Mahadangal With Chitra
Khabar Gawah Hai: रुकी इंडिगो की उड़ान, यात्री परेशान! | IndiGo Flights Cancellations | DGCA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget