एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली महिला, पति पर किया चाकू से हमला

UP News: मुजफ्फरनगर में एक महिला अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद अपने पर पति जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. जिसके बाद महिला ने अपने पति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र के सुजडू गांव की जाहगीर पट्टी का है, जहां आज शनिवार शाम  एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी ने अपने ही पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घायल अवस्था में पति को अर्द्धनग्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

विरोध करने पर पत्नी ने किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित मोहम्मद आसिफ वेल्डिंग का काम करता है और हाल ही में सऊदी अरब से लौटकर आया था. उसका कहना है कि वह मीनाक्षी चौक स्थित एक होटल से खाना लेकर घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी सायरा को एक अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर देखा. यह देख पति आसिफ ने विरोध किया, जिस पर पत्नी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन हमले कर दिए. घायल आसिफ को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया.

शख्स ने पत्नी और प्रेमी से बताया जान का खतरा

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का उक्त युवक से शादी से पहले ही संबंध था. चार साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी का प्रेमी से रिश्ता खत्म नहीं हुआ. आसिफ का कहना है कि उसे अब अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है और उसने पत्नी तथा उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, जिला अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. उमंग सिंघल ने बताया कि घायल आसिफ को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया था, उसके शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

मामले पर पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

सीओ सिटी मुजफ्फरनगर राजू कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज शनिवार देर शाम खालापार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सुजड़ू गांव की जहांगीर पट्टी में एक परिवार में पति और पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ और पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया. 

उन्होने कहा, जांच में सामने आया कि शाम के समय पति-पत्नी में पति द्वारा शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें पत्नी द्वारा सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पति पर प्रहार किया गया था. इस मामले में पति या पत्नी की ओर से कोई भी शिकायत पुलिस में नहीं की गई है. घायल पति ने जो आरोप लगाए हैं, उस संबंध में अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget