एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर छात्र पिटाई मामले में पीड़ित बच्चे के स्कूल बदलने पर आई अपडेट, अब यहां होगा एडमिशन

Muzaffarnagar News: बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि पीड़ित छात्र के पिता नहीं चाहते कि उनका बेटा नेहा पब्लिक स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखे. ऐसे में उसका स्कूल बदला जा सकता है.

Muzaffarnagar Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के एक निजी स्कूल में शिक्षिका द्वारा सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए जाने की घटना के पीड़ित कक्षा दो के छात्र का गांव के ही सरकारी प्राथमिक स्कूल में सोमवार को दाखिला कराए जाने की संभावना है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ला ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ित छात्र के पिता नहीं चाहते कि उनका बेटा नेहा पब्लिक स्कूल में अपनी पढ़ाई जारी रखे.

शुक्ला ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र से बात की थी जिसमें उसने गांव के ही सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी लिहाजा सोमवार को प्राइमरी स्कूल में उसका दाखिला कराया जाएगा, बशर्ते उसका परिवार ऐसा करने को तैयार हो. शुक्ला ने यह भी कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी सोमवार को खब्बूपुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल जाएंगे और जो बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए आना चाहते हैं उनके लिए व्यवस्था की जाएगी क्योंकि वे पहले से ही शुल्क का भुगतान कर रहे हैं.

स्कूल को कारण बताओ नोटिस

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रशासन को घटना के सिलसिले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि उत्तर नहीं देने पर स्कूल की मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी गई है. बीएसए ने कहा, 'स्कूल को इस मामले में अपना स्पष्टीकरण देने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. स्कूल बंद नहीं रहेगा और सामान्य शिक्षण गतिविधियां जारी रहेंगी. स्कूल में तीन शिक्षक हैं.' यह पूछे जाने पर कि तृप्ता त्यागी अब पढ़ाएंगी या नहीं, शुक्ला ने कहा कि यह उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर निर्भर करता है.

शुक्ला ने नेहा पब्लिक स्कूल को बंद करने का कोई आदेश जारी किए जाने से इनकार करते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन को सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अगर अभी स्कूल बंद करने की बात है तो यह फैसला सिर्फ स्कूल प्रशासन ही लेगा. इस बीच, छात्र के पिता इरशाद ने बताया कि उसका बेटा अपने साथ हुई घटना के बाद से बहुत व्यथित है और वह ठीक से सो नहीं पा रहा है.

टीचर के समझौते के मूड में नहीं पिता 

इरशाद ने बताया कि उन्होंने रविवार को अपने बेटे को मेरठ ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया हालांकि उसकी रिपोर्ट सामान्य आई है, लेकिन अपने साथ हुई घटना से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है. उन्होंने कहा कि वह आरोपी शिक्षिका से किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते. पुलिस इस मामले में जो कार्रवाई करना चाहती है, करे. 

शुक्रवार को वायरल हुआ था वीडियो

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के खब्बूपुर गांव में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित रूप से होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका तृप्ता त्यागी को दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को उसके सहपाठियों से बुला-बुलाकर थप्पड़ लगवाते देखा गया था. वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों समेत तमाम वर्गों ने इसकी कड़ी निंदा की थी.

मामला तूल पकड़ने के बाद शनिवार को पीड़ित छात्र के परिवार की शिकायत के आधार पर शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया था. त्यागी ने अपने बचाव में कहा कि इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।. उसने दावा किया कि वीडियो छात्र के चाचा ने शूट किया था.

हालांकि शिक्षिका ने माना कि छात्र को उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाना गलत था, लेकिन उसे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वह दिव्यांग हैं और खड़े होकर उस छात्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं थीं. 

Uttarakhand News: देहरादून में दो घरों को मस्जिद में बदलने की कोशिश का आरोप, हिन्दू जागरण मंच ने किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget