एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून में दो घरों को मस्जिद में बदलने की कोशिश का आरोप, हिन्दू जागरण मंच ने किया विरोध

Dehradun News: उत्तराखंड में दो घरों में मस्जिद बनाने का मामला सामने आया है. हिन्दू जागरण मंच ने इस पर सवाल उठाए हैं ओर उसका 99 साल का पट्टा रद्द करने की मांग की है.

Uttarakhand News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने रविवार को दावा किया कि उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में लोगों को अपने घरों में इबादत करने की अनुमति नहीं है. अब्दुल्ला ने एक दक्षिणपंथी समूह के विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया. हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) का आरोप है कि एक आवासीय कॉलोनी के दो घरों को एक मस्जिद में बदल दिया गया है.

अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लोगों को अपने घरों में इबादत करने की अनुमति नहीं है, फिर भी हमारे नेता कहते हैं कि ‘भारत धार्मिक भेदभाव से मुक्त है.’’ अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शिव कुमार बरनवाल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देहरादून में एक गृहस्वामी ने फ्लैट की छत 4-5 फुट ऊंची कर दी, दो फ्लैट के बीच की दीवार हटा दी और इसे मस्जिद-मदरसा के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.

घर में मस्जिद बनाने का आरोप

दक्षिणपंथी समूह हिंदू जागरण मंच ने कहा कि देहरादून की जिला मजिस्ट्रेट सोनिका ने फ्लैट को सील करने का आदेश दिया था, लेकिन एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) के सचिव मोहन सिंह बरनिया ने घर के मालिक को आवास को उसके मूल स्वरूप में लाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया.

हिन्दू जागरण मंच की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष कृष्ण बोरा ने कहा कि उनके संगठन ने मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए आवंटियों का 99 साल का पट्टा रद्द करने और फ्लैट मालिक को एक सप्ताह का समय देकर संरक्षित करने के लिए एमडीडीए सचिव बरनिया को निलंबित करने की मांग की है. एचजेएम और देवभूमि रक्षा मंच ने भी अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को सचिवालय के बाहर एमडीडीए सचिव का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया.

बोरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘देहरादून की डीएम सोनिका ने मामले की जांच एडीएम से कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए. उन्होंने संबंधित फ्लैट को सील करने का आदेश दिया, लेकिन एमडीडीए सचिव ने इसकी अनुमति नहीं दी.’’

UP Weather Today: यूपी में कम हुआ मानसून का असर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें-आपके शहर का मौसम
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget