एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: आत्महत्या करने वाले एथलीट के सुसाइड नोट से बड़ा खुलासा, लड़की के मां-बाप पर लगाया ये आरोप

उसने लिखा है, लड़की के मां-बाप ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के मामले में जेल भिजवा दिया. 19 महीने जेल में रहकर मेरी जिंदगी खराब हो चुकी है, मैं बहुत डिप्रेशन में हूं.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में सोमवार को एक उभरते हुए एथलीट ने आत्महत्या (Suicide) कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी लेकिन शव के पास से मिले सुसाइड नोट (Suicide Note) ने एथलीट की आत्महत्या का खुलासा किया. दरअसल सोमवार खतौली कोतवाली क्षेत्र के भैसी गांव में रायपुर नगली गांव निवासी राहुल नाम के एक एथलीट का शव खेत में स्थित आम के पेड़ से लटका हुआ मिला था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर जब मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था. इस सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था.

क्या लिखा है सुसाइड नोट में
इस सुसाइड नोट में मृतक राहुल ने बताया है कि, जब से उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाया गया है तब से उसकी लाइफ बेकार हो चुकी है और वह डिप्रेशन में चल रहा है. उसने कुछ गलत नहीं किया है. वह लड़की सिर्फ उसकी दोस्त थी और उसने उसे जॉब दिलाने के लिए बुलाया था फिर भी लड़की के मां-बाप ने उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने और रेप करने के मामले में जेल भिजवा दिया गया था. 19 महीने जेल में रहकर मेरी जिंदगी खराब हो चुकी है, मैं बहुत डिप्रेशन में हूं. अब मेरी सरकारी नौकरी भी नहीं लग सकती है. जेल जाने के बाद मैं बहुत डिप्रेशन में हूं इसलिए ये कदम उठा रहा हूं मुझे माफ कर दो.

UP Breaking News Live: प्रयागराज हिंसा के साजिशकर्ता के घर पर चल सकता है बुलडोजर, दोपहर तक देना होगा नोटिस का जवाब

मेरी जिंदगी खराब कर दी गई-राहुल
सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा है कि, इसमें मेरे परिवार का कोई कसूर नहीं है. मैं जो भी कर रहा हूं अपनी मर्जी से कर रहा हूं लेकिन लड़की के मां-बाप से पूछताछ जरूर की जाए क्यों कि उन्होंने मुझे पैसो के लिए गलत तरीके से फंसाया था. पापा मुझे माफ कर दो. मेरा सपना भी बड़ा एथलीट बनने का था. मैंने मेहनत भी की और देश-विदेश में कई मेडल भी जीते लेकिन मेरी जिंदगी खराब कर दी गई. मैंने रेप नहीं किया था ये बात लड़की ने भी कही है कि मेरे साथ कुछ नहीं हुआ है फिर भी मुझे सजा मिली. ये कलंक लेकर मुझसे जिया नहीं जायेगा. सब मेरे बारे में गलत सोच रहे हैं. मैं किसी से बात करने लायक नहीं , इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं. सॉरी मैं अपने परिवार से से बहुत प्यार करता हूं लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा, मैं 20 महीनों से डिप्रेशन में हूं.

क्या था मामला
बता दें कि राहुल एक उभरता हुआ एथलीट था जिसने अपनी कम उम्र में देश विदेश में कई मेडल भी जीते थे और वह दिल्ली में रहकर ओलंपिक गेम की तैयारी भी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में एक युवती के परिजनों ने मृतक राहुल पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसपर दिल्ली पुलिस राहुल को उसके गांव से गिरफ्तार करके ले गई थी. इसके बाद तकरीबन 19 माह जेल में रहने के बाद राहुल एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था और तभी से वह डिप्रेशन में चल रहा था.

राहुल के पिता ने क्या बताया
इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए मृतक राहुल के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि, लड़की वालों की वजह से वह काफी डिप्रेशन में चल रहा था. लड़की के मां-बाप उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे. उन्होंने उसे जेल करवा रखी थी और 1 महीने पहले जमानत पर छूटकर आया था. दिल्ली में रहकर ओलंपिक की तैयारी कर रहा था. एथलीट श्रीलंका-नेपाल गया था और काफी जगह गया था. लड़की के मां-बाप ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की एफआईआर करवा दी. दिल्ली से पुलिस आई थी वह लेकर चली गई थी. डेढ़ साल में जमानत पर छूट कर आया था. सुसाइड नोट में लड़के ने लड़की के मां-बाप का जिक्र किया है कि उनकी वजह से वह सुसाइड कर रहा है. वे उससे पैसे की मांग कर रहे थे और अब भी पैसे की मांग कर रहे हैं. दस लाख हम पहले भी दे चुके थे. हमने खतौली थाने में शिकायत की है.

एसपी ने क्या बताया
वहीं इस मामले में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि, कल थाना खतौली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी जिसके चलते शव को पेड़ से उतरवाकर मेडिकल के लिए भेजा गया. इस संबंधन में एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी हम जांच कर रहे हैं कि मृतक ने इसमें किसपर आरोप लगाया है. जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Udaipur Communal Clash: उदयपुर में शख्स की हत्या के बाद यूपी में पुलिस अलर्ट

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget