एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: सपा विधायक अनिल कुमार आचार संहिता उल्लंघन के दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 15 दिन की सजा

Muzaffarnagar News: साल 2017 में मौजूदा विधायक अनिल कुमार अपना नामांकन करने पहुंचे थे. जिसके बाद उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आचार संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी

SP MLA Anil Kumar Found Guilty : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी विधानसभा से सपा विधायक अनिल कुमार को स्थानीय विशेष अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दोषी करार दिया है. अदालत ने अनिल कुमार को 15 दिन के कारावास की सजा सुनाई है. मुजफ्फरनगर की एमपी/एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश मयंक जायसवाल ने अनिल कुमार को आचार संहिता के उल्लंघन मामले में 15 दिन की जेल और 100 रुपये का जुर्माना लगाया है.

अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर के तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने शिकायत की थी कि 16 मई, 2017 को यहां के सिविल लाइन पुलिस थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान अनिल कुमार ने निषेध आदेशों का उल्लंघन किया था.  इस बीच, विशेष अदालत ने विधायक को उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने के लिए एक महीने का समय दिया है. अदालत ने बाद में 20,000-20,000 रुपये के दो मुचलका जमा करने पर पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया. 

जानिए- क्या है मामला?

दरअसल ये मामला साल 2017 के विधानसभा चुनाव का है. जब मौजूदा विधायक अनिल कुमार अपना नामांकन करने पहुंचे थे. नामांकन के बाद अनिल कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आचार संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उन पर आरोप था कि वो नामांकन के दौरान अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने इसकी विवेचना कर विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. इसी मामले में विधायक अनिल कुमार आज अदालत पहुंचे थे,जहां कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 15 दिन की सजा सुनाई. 

आपको बता दें कि इससे पहले खतौली से पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को भी अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी वहीं भड़काऊ भाषण मामले में रामपुर से पूर्व विधायक आजम खान भी दोषी पाए गए थे. जिसमें तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी.  

ये भी पढ़ें-  UP Corona Update: यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट, नई गाइडलाइन जारी, सीएम योगी कल करेंगे बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना
'99 चुनाव हार चुके हैं, आगे भी हारेंगे', राहुल गांधी के नेतृत्व पर बृजभूषण सिंह का निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget