एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 23 मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

UP News: मुजफ्फरनगर में बीते दिनों से जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिले में 23 मकानों को बारिश से नुकसान पहुंचा है. जबकि एक मकान ढह गया है. वहीं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिले इन दिनों भीषण बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं, प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जनजीवन खासा प्रभावित है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर जिला बीते तीन दिनों से लगातार बारिश की चपेट में है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

जनपद में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने जिले के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. इस बाबत प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर में अब तक 23 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि एक मकान पूरी तरह ढह गया है.

किसानों पर मौसम की मार

मुजफ्फरनगर में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां एक तरफ आम जनजीवन पर असर डाला है तो वहीं जिले के किसानों पर बारिश का असर पड़ा है. खेतों में जलभराव और तेज हवाओं की वजह से धान, गन्ना और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं. इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं बारिश के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसे बिजली का करंट लग गया. प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

पीड़ितों को जल्द मिलेगा मुआवजा

अपर  जिलाधिकारी (राजस्व) गजेंद्र सिंह के अनुसार, प्रभावित इलाकों में राजस्व विभाग की टीमें भेज दी गई हैं. नुकसान का आकलन कर लिया गया है और रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है. पीड़ित परिवारों को राहत और मुआवजा जल्द उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इधर, मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ-कुछ स्थानों में बारिश की संभावना जाहिर की है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में आज कहां-कहां बारिश का अनुमान? IMD का आ गया ताजा अपडेट, लोगों की दी गई ये सलाह

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget