एक्सप्लोरर

दारोगा बाप का 'गुंडा' बेटा, नाबालिग को बेरहमी से पीटा; वीडियो हुआ वायरल

मुजफ्फरनगर जिले में तैनात दारोगा मनोज कुमार का इकलौते बेटे मोहित उर्फ गोलू की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो एक छात्र को बेहरमी से पीटता दिख रहा है। पूरा मामला क्या है नीचे पढ़ें...

मुजफ्फरनगर, एबीपी गंगा। मुजफ्फरनगर में एक दारोगा के बिगड़ैल बेटे की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ये वीडियो हर किसी को रोंगटे खड़े कर देगा। मुजफ्फरनगर जिले में तैनात दरोगा मनोज कुमार का इकलौते बेटे मोहित उर्फ गोलू ने 15-20 युवकों का गिरोह बना रखा है। जिसने सिविल लाइन इलाके में आतंक मचा रखा है। दरोगे के बेटे का गिरोह लाठी-डंडों के साथ अवैध असलहों से लैस रहता है। सोमवार को दारोगा के बेटे और उसके साथियों द्वारा नाबालिग छात्र की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद गिरोह की गुंडागर्दी सार्वजनिक हुई।

यह है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर जिले में तैनात दारोगा मनोज कुमार का इकलौता बेटा मोहित उर्फ गोलू है। मोहित व उसके कई साथी एक नाबालिग छात्र को पकड़कर सर्किट हाउस लाते हैं। मोहित पहले छात्र से पूछताछ करता है और फिर उसकी पिटाई शुरू कर देता है। मोहित और उसके साथी छात्र को बेहरमी से पीटने लगते है। मुक्के और लाठी-डंडों की उस पर बरसात शुरू हो जाती है। छात्र माफी मांगते हुए अपनी जान बचाने के लिए मोहित के सामने गिड़गिड़ाता रहता है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दारोगा बाप का 'गुंडा' बेटा, नाबालिग को बेरहमी से पीटा; वीडियो हुआ वायरल

फिर ले गए दौराला के जंगल

पीटने के बाद नाबालिग छात्र की हत्या करने के इरादे से मोहित व उसके साथी कार में डालकर उसे दौराला के जंगल में ले गए। जहां पर गुंडागर्दी की सारी हदें पार हो गई। इस छात्र के मुंह में पेशाब तक करने का प्रयास किया गया। आरोपी युवकों ने कई बार छात्र की कनपटी पर बंदूक तानकर गोली मारने की बात भी कही। गनीमत रही कि छात्र की जान बच गई। मोहित व उसके साथियों ने उसकी हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

लड़की का बताया गया मामला

मामले की तस्दीक करने के लिए टीम मोहनपुरी गई। वहां पता चला कि नाबालिग छात्र एक लड़की से बात करता था। उक्त लड़की की मोहित के एक साथी से दोस्ती है। इसकी जानकारी लगने के बाद मोहित और उसके साथियों ने छात्र पर कहर बरपाया। जबकि छात्र बार- बार चिल्लाता रहा कि वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। जैसा मोहित भैया कहेंगे वह मानेगा। इसके बावजूद उसे खूब पीटा गया।

वायरल हुए वीडियो ने खोली पोल

वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा के बेटे और उसके साथियों की पोल खुल गई। मामला पुलिस तक न पहुंच पाए, इसको लेकर काफी प्रयास किया गया। वीडियो में गुंडागर्दी करने वालों में मोहित के साथ कई युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कि पुलिसकर्मियों के बेटे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि पुलिस लाइन में कई पुलिसकर्मियों के बेटे मोहित के साथ शहर में गुंडागर्दी करते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget