एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में मंदिर के महंत से पुलिस वालों ने की वसूली, चौकी इंचार्ज सहित 3 पर गिरी गाज

UP News: मुजफ्फरनगर में पुलिस कर्मियों पर मंदिर के महंत से अवैध वसूली के आरोप पर कार्रवाई हुई है. एसएसपी के निर्देश पर चौकी प्रभारी और दो सिपाही पर कार्रवाई हुई है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में खाकी की ऐसी काली करतूत सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां मंदिर के एक महंत ने पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली करने का बेहद संगीन आरोप लगाया है. मंदिर के महंत ने इससे परेशान होकर मामले की शिकायत जब एसएसपी मुजफ्फरनगर से की. इस मामले में जांच के बाद एसएसपी के आदेश पर दो सिपाही को निलंबित करते हुए एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

दरअसल मामला शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हरसोली गांव का है. नाथ संप्रदाय के शिव मंदिर के महंत सुखराम ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व थाने बुलाकर शाहपुर थाना इंचार्ज दीपक कुमार ने उससे 31 हजार रुपये लिए थे. महंत ने यह भी आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर साहब द्वारा डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई थी. महंत सुखराम ने रुपये देने से मना कर दिया था.

अवैध वसूली का नहीं रुका सिलसिला
महंत सुखराम ने बताया कि इसके बाद हरसोली चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने उसे चौकी पर बुलाकर उससे 21 हज़ार रुपये लिए थे. उसके बाद भी अवैध वसूली का सिलसिला यहीं नहीं रुका. इसके बाद चौकी में तैनात कांस्टेबल ऋतिक ने 31000 रुपए और कांस्टेबल उमेश ने अपने कमरे में इनवर्टर की बैटरी रखवाने के नाम 15000 रुपये की मांग की. साथ ही 1000 रुपये उसने महंत सुखराम से शराब के लिए भी लिये थे जिसे महंत सुखराम ने ऑनलाइन किए थे.

चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर
जब महंत सुखराम ने इसकी शिकायत एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह को की तो इस मामले की जांच एसएसपी द्वारा सीओ  बुढ़ाना गजेंद्र सिंह के द्वारा कराई गई. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी मुजफ्फरनगर के आदेश पर चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करते हुए कांस्टेबल ऋतिक और उमेश को निलंबित कर दिया गया है.

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि कल दिनांक 4 मई थाना शाहपुर के हरसौली चौकी में एक शिकायत प्राप्त हुई के मंदिर कमेटी के लोगों से चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा पैसों की मांग की गई. इसलिए सीओ बुढ़ाना को मौके पर भेज कर जांच कराई गई. जांच के आधार पर दो पुलिसकर्मी एक आरक्षी और एक मुख्य आरक्षी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.साथ ही पूरे मामले में प्रारंभिक जांच का आदेश दे दिया गया है.

ये भी पढ़ें: पीलीभीत में हिंदुओं के घर मिली अवैध मजारें, हिंदू संगठनों ने पुलिस की मौजूदगी में किया ध्वस्त

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget