एक्सप्लोरर

Muzaffaranagar News: उत्तराखंड की NCB टीम ने जिला परिषद मार्केट में मारा छापा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

UP News: मुजफ्फरनगर ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि उत्तराखंड से आई एनसीबी टीम ने बताया कि इन्होंने एक व्यक्ति को उत्तराखंड में पकड़ा था, जिसने पूछताछ में यहां से दवाई लेना बताया है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में स्थित जिला परिषद मार्केट में गुरुवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) से आई एनसीबी की एक टीम ने छापेमारी की. इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया. उत्तराखंड एनसीबी ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में इन दवाइयों को मुजफ्फरनगर से खरीदना बताया था. 

दरअसल, बता दें कि नगर में स्थित जिला परिषद मार्केट में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आई 4 सदस्य एक एनसीबी की टीम ने होलसेल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की. घंटों चली इस छापेमारी के दौरान जहां टीम को कुछ नहीं मिला तो वही छापेमारी के चलते व्यापारियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड एनसीबी ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में इन दवाइयों को मुजफ्फरनगर से खरीदना बताया था. यही वजह है ति देहरादून एनसीबी द्वारा यहां पर छापेमारी की गई थी.

छापेमारी में कुछ बरामद नहीं हुआ
मुजफ्फरनगर ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि उत्तराखंड से एनसीबी की टीम आई है, जिनके द्वारा बताया गया है कि इन्होंने एक व्यक्ति को उत्तराखंड में पकड़ा था, जिसने पूछताछ में यह बताया था कि उसने दवाइयां यहां से खरीदी थी. उसी की जांच के लिए यह टीम यहां पर आई है. अभी तक टीम को यहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. पहले भी बहुत सी टीमें यहां पर आती रही हैं लेकिन यहां से बरामदगी कुछ नहीं होती है. यहां से व्यापारी बाहर माल बेचते हैं. 

पवन शाक्य ने आगे बताया कि बाहर किसी के पास कहीं भी कोई माल पकड़ा जाता है तो वह बता देता है कि हमने यह माल मुजफ्फरनगर से खरीदा है. ऐसे ही इस मामले में इन्होंने अनीस मेडिकल जो उत्तराखंड में है, उसे इन्होंने माल बेचा है लेकिन जो भी बिल लेकर ये आए हैं. उसमें कोई भी नारकोटिक्स दवा का उल्लेख नहीं है.

यह भी पढ़ें:- 

Prayagraj: बसपा में शामिल होते ही माफिया अतीक अहमद की पत्नी बोलीं - 'दलितों पर अत्याचार हुआ तो मेरे बेटे लाठी लेकर सबसे आगे खड़े रहेंगे'

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget