एक्सप्लोरर

इश्क ने मांगी मासूम बच्चों की 'बलि' और कलयुगी मां ने दे दिया जहर, मामला जान रह जाएंगे दंग

Muzaffarnagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों को जहर देने की बात सामने आने पर पुलिस ने मुस्कान से जब सख्ती से पूछताछ की तो मामला बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया.

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अवैध संबंधों के चलते एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दो मासूम बच्चों को खाने में जहर देकर मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने मृतक बच्चों की लाश का पोस्टमार्टम करा कर उस समय कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपने प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी. हालांकि हत्यारी मां का प्रेमी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है.

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली का है, जहां कल 19 जून की दोपहर भोपा पुलिस को सूचना मिली कि गांव रुड़कली में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. बच्चों की मौत की सूचना पर जब पुलिस घटना स्थल पहुंची तो 5 वर्षीय अरहान और एक वर्षीय इनाया मृत अवस्था में पड़े हुए थे. मृतक बच्चों का पिता वसीम काम के सिलसिले से चंडीगढ़ गया हुआ था. घर पर केवल बच्चों की मां 24 वर्षीय मुस्कान मौजूद थी. मृतक बच्चों के शरीर पर किसी भी प्रकार की घाव या चोट के निशान नहीं मिलने पर पुलिस जब मुस्कान से पूछताछ की तो मुस्कान ने बताया कि बच्चों को सुबह नाश्ते में चाय और बिस्कुट खिलाया था.

पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए दोनों बच्चों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों को जहर देने की बात सामने आने पर पुलिस ने मुस्कान से जब सख्ती से पूछताछ की तो मामला बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया. मुस्कान ने पुलिस पूछताछ में इकबालिया जुर्म कबूल करते हुए एक खौफनाक साजिश से पर्दा उठा दिया. मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पहले रुड़कली निवासी वसीम से हुआ था. लेकिन दो वर्ष से उसका पति वसीम टीवी की बीमारी से ग्रस्त है. इसी कारण मुस्कान की जिंदगी में एक युवक जुनैद जो मुस्कान का करीबी रिश्तेदार है कि एंट्री होती है और दोनों एक दूसरे को मोहब्बत करने लगते है.

अवैध संबंधों में बच्चे रुकावट बनने लगे थे

मुस्कान का पति वसीम इलाज ओर काम के सिलसिले के चलते घर से बाहर चंडीगढ़ में रहता था. पति की गैर मौजूदगी में मुस्कान अपने प्रेमी जुनैद को घर बुला लिया करती. लेकिन मुस्कान और जुनैद के बीच चल रहे अवैध संबंधों में बच्चे रुकावट बनने लगे. इस घटना से दो दिन पूर्व मुस्कान ने जुनैद से निकाह कर एक साथ रहने की जिद की तो जुनैद ने मुस्कान से कहा कि में तेरा खर्चा तो उठा सकता हूं लेकिन इन दोनों बच्चों का खर्चा नहीं उठा सकता. लिहाजा मुस्कान और जुनैद ने दोनों  बच्चों को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश बना डाली.

मासूम बच्चों को चाय में जहर देकर मौत की नींद सुलाया

जुनैद ने मुस्कान को जहर लाकर दिया और फिर मुस्कान ने 19 जून की सुबह अपने दोनों बच्चों अरहान ओर इनाया को चाय में जहर देकर मौत की नींद सुला दिया. मुजफ्फरनगर पुलिस ने आज इस खौफनाक डबल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए कातिल मां मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुस्कान का प्रेमी जुनैद पुलिस की पकड़ से दूर है इसकी गिरफ्तारी के प्रयास में मुजफ्फरनगर पुलिस लगी हुई है. पुलिस गिरफ्तारी में कातिल मैन मुस्कान को अपने दोनों बच्चों की मौत का जरा भी पछतावा नहीं है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
प्रोटोकॉल छोड़ घायल के लिए आगे आए मंत्री, स्ट्रेचर को धक्का देते वीडियो वायरल
Amethi News: बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत
बेटे को बचाने के लिए मां ने तालाब में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget