एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: अकेले में बुलाकर महिला करती थी अश्लील हरकत, साथी बना लेता था वीडियो, हनीट्रैप में फंसाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

UP Crime News: पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर पीड़ित अरविंद को सकुशल बरामद कर लिया. एसएचओ ने कहा कि दोनों को न्यायाकि हिरासत मे भेज दिया गया.

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के कोतवाली नगर थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति को हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है. वे पुरुषों को फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान शानू और अफसाना उर्फ पिंकी के रूप में हुई. आरोपियों को मुजफ्फरनगर के गांव वहलना से गिरफ्तार किया गया. कोतवाली नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) महावीर चौहान ने बताया कि गांव कृष्णापुरी निवासी निखिल ने 15 फरवरी में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उसके चाचा अरविंद कुमार ने फोन कर घर पर बताया कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बना रखा है. वो लोग 5 लाख की डिमांड कर रहे हैं.

कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू हुई. जांच के दौरान शानू और अफसाना उर्फ पिंकी को 16 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 16 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों पति-पत्नि मुजफ्फरनगर के गांव वहलना के एक मकान में रह रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर पीड़ित अरविंद को सकुशल बरामद कर लिया.

UP Politics: चाचा शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश यादव का एक और बड़ा तोहफा, विधानसभा में बढ़ेगी हलचल

अरविंद से पिंकी बनकर फोन बात करती थी आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वह अरविंद से पिंकी बनकर फोन बात करती थी. उसने उसे 14 फरवरी को हनुमान मंदिर गांधी कॉलोनी के पास बुलाया था. जहां से उसे नसीरपुर स्थित नवाब के घर ले गई थी. उसने बहला-फुसलाकर धोखे से उसके साथ अश्लील हरकत की, जबकि महिला का पति शानू ने वीडियो बनाई थी. अफसाना ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 5 लाख रुपए की मांग की गई थी. एसएचओ ने कहा कि हमने दोनों को गुरुवार को न्यायालय मे पेश किया, जहां से उन्हे न्यायाकि हिरासत मे भेज दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget