एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में ट्यूशन जा रही छात्राओं से मंचलों ने की छेड़खानी और मारपीट, पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में सरेराह बदमाश युवकों ने स्कूली छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट की. इस मामले में पीड़ित छात्राओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Muzaffarnagar News Today: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्राओं पर बीच सड़क में कुछ युवकों ने हमला कर दिया. यह घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

बताया जा रहा है कि रविवार (5 जनवरी) की शाम को कुछ छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं, इसी दौरान मनचले युवकों ने कथित छेड़खानी करते हुए मारपीट की. यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इस मामले में आज मंगलवार (7 जनवरी) को पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को लिखित में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है. 

मारपीट की घटना CCTV में कैद
ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के नावेल्टी चौराहे का है, जहां ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्राओं पर आरोपियों ने मारपीट की और फरार हो गए. मारपीट की ये घटना पास ही की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. 

इस घटना के बाद पीड़ित छात्राएं दहशत में आ गईं, उन्होंने अपने घर पहुंच कर आप बीती परिजनों को बताई. इस घटना के बाद आज पीड़ित छात्राओं को लेकर उनके परिजन नगर कोतवाली पहुंचें और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायती पत्र दिया. छात्राओं ने प्रशासन और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है. 

पुलिस पर गंभीर आरोप
पीड़ित छात्राओं के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी इन आरोपियों ने ट्यूशन जाते समय उनकी वीडियो अपने मोबाइल से बनाई थी. छात्राओं ने जब इसकी शिकायत परिजनों से की तो उन्होंने आरोपी युवकों के मोबाइल से वीडियो डिलीट करवा दी. इसके बाद दोबार मंचले युवकों ने छात्राओं के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया.

एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि, "कल हम ट्यूशन से जा रहे थे. कुछ लड़कों ने पीछे से आकर हाथापाई शुरू कर दी." आरोपी युवकों की शिनाख्त बताते हुए पीड़िता ने कहा, "एक आरोपी क्षेत्र के टिल्ला कोतवाली की तरफ का था और दो तार वाली गली के थे. जबकि एक अन्य गाजा वाली पुलिया की तरफ का था. हमें उनका पता मालूम है. हमने तहरीर दी है, लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है. अधिकारी कह रहे हैं नाबालिग को जेल नहीं होगी, जाकर उनसे फैसला कर लो." पीड़िता का कहना है कि हम फैसला नहीं चाहते, हमें इंसाफ चाहिए. पुलिस युवकों पर सख्त कार्रवाई करे.

पुलिस ने क्या कहा?
सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह घटना कल शाम की कोतवाली नगर थाना के अंतर्गत नोवल्टी चौराहे के पास की है. इस घटना में कुछ लड़कियों के जरिये कुछ युवकों पर मारपीट और छेड़खानी करने की बात बताई जा रही है. 

सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पीड़ित छात्राओं से तहरीर प्राप्त हुई है. इसमें जो अभियुक्त लड़के हैं, उनकी पहचान कर ली गई है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में मुकदमा पंजीकृत हो चुका है और इस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Milkipur Bypoll 2025 Date: मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें- कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget