एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar Crime News: रतनपुरी पुलिस ने किया उर्मिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarnagar Murder: मुजफ्फरनगर जनपद की रतनपुरी पुलिस ने 9 दिन पूर्व हुए उर्मिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की रतनपुरी पुलिस ने 9 दिन पूर्व हुए उर्मिला हत्याकांड का शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. मामला रतनपुरी थाना क्षेत्र के कैलाशनगर गांव का है. यहां 9 दिन पूर्व एक 62 वर्षीय उर्मिला नाम की बुजुर्ग महिला की घर में खाना बनाते वक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने अमित नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी और मृतका बेटा दोस्त था

आरोपी अमित मृतका के बेटे संदीप का दोस्त था. आरोपी अमित को संदीप पर शक था कि वह उसकी बहन पर गलत निगाह रखता है. जिसके चलते 29 जून की देर शाम आरोपी अमित संदीप के घर उसकी हत्या करने के लिए पहुँचा था. घर पर संदीप के ना मिलने पर अमित ने गुस्से मे उसकी मां उर्मिला की धारधार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था. इस निर्मम हत्याकांड का आज खुलासा करते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा एक हत्या का खुलासा करते हुए एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है.

एसएसपी ने ये बताया

29 जून की रात को रतनपुरी थाना क्षेत्र के कैलाशनगर में एक घर में एक 62 साल की विधवा बुजुर्ग महिला की धारधार हथियार से हत्या की गई थी. जिसके सम्बन्ध में उसके पुत्र द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था. जिसने आज उसी गांव के हत्यारे अमित को गिरफ्तार कर आलाकत्ल भी बरामद किया है. पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतका का बेटा संदीप और हत्यारोपी अमित बहुत गहरे दोस्त थे. आरोपी अमित को शक था कि मृतका का बेटा उसकी बहन से सम्बन्ध रखना चाहता है. उससे लगातार बात करता है जिसको लेकर पूर्व में भी इनके बीच में विवाद हुआ था. 

आरोपी को जेल भेजा गया

घटना से एक दिन पहले भी जब आरोपी अमित को इसकी जानकारी हुई कि मृतका का बेटा आज भी उसकी बहन से सम्बन्ध रखता है. इस बात से गुस्से में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया जिसे उसने स्वीकारा है. इस आरोपी को गिरफ्तार करके आज जेल भेजा जा रहा है. आरोपी ने बताया कि पहले भी जब ये बात सामने आई थी तो मृतका ने इस बात का आश्वासन दिया था कि अब ऐसा नहीं होगा. इसके बाद भी मृतका ने अपने बेटे को नहीं समझाया. इस वजह से आरोप की गुस्सा मां और बेटे दोनों पर था. हत्या के दिन मृतका का बेटा घर पर नहीं था इसलिए आरोपी ने बुजुर्ग मां की ही हत्या कर दी.

अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन के लिए मिले और 200 करोड़, मौजूदा सर्किल रेट को कम बता रहे हैं किसान

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- अब अयोध्या एयरपोर्ट का नाम होगा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget