एक्सप्लोरर

'एक पत्थर के बदले 10 पत्थर मारने की करें तैयारी', पूर्व BJP विधायक ने मुसलमानों पर क्या कहा?

UP News: पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने राहुल गांधी की जाति और धर्म पर सवाल उठाया है, साथ ही हिंदुओं दुकानदारों को सलाह दी कि अपने प्रतिष्ठानों में मुसलमानों को काम पर न रखें.

UP Politics: मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक विक्रम सैनी अपने बयानों के चलते एक बार फिर चर्चाओं में हैं. पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और मुसलमानों पर कुछ ऐसा बयान दे दिया जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं.विक्रम सैनी के बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है. पूर्व विधायक ने राहुल गांधी की जाति और धर्म पर सवाल उठाए और दुकानदारों को सलाह दी कि वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मुसलमानों को काम पर न रखें.

शनिवार को मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में मंच पर बोलते हुए पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कांग्रेस नेता व अमेठी सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, "राहुल गांधी की ना कोई जाति है, और ना कोई धर्म." उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कागजों में धर्म का जिक्र नहीं होता, और यह भी सवाल उठाया कि "राहुल ईसाई हैं, मुसलमान हैं, या सिख हैं." सैनी ने ऐसे नेताओं को 'अधर्मी' और 'देशद्रोही' तक करार दिया.

मुसलमानों को काम पर न रखने की दी सलाह
बीजेपी नेता ने मुसलमानों पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों को मुसलमानों को काम पर न रखने की सलाह दी. सैनी का कहना था कि, अगर कोई मुस्लिम कर्मचारी आपके घर आता-जाता है, तो वह आपके परिवार की महिलाओं को गलत नजर से देख सकता है. साथ ही उन्होंने सुरक्षा के नाम पर लोगों को अपने घरों और दुकानों पर फावड़े और डंडे रखने की सलाह दी और कहा कि पत्थरबाज़ी की स्थिति में 'एक पत्थर के बदले दस पत्थर' मारने की तैयारी रखें.

बीजेपी नेता ने कहा कि, "मुसलमान को दुकानों पर बिल्कुल मत रखना. अगर आप 10,000 रुपये में मुसलमान को काम पर रख रहे हैं, तो 15,000 में किसी हिंदू को काम पर रखें. अपनी सुरक्षा के लिए घर और दुकानों पर फावड़े और डंडे जरूर रखें."

ये भी पढ़ें: 'हर मस्जिद में मंदिर मत खोजो', RSS चीफ मोहन भागवत के बयान से सहमत हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget